महिलाओं के सम्मान और जनसुविधाओं को समर्पित विकास कार्य — विधायक सुशांत शुक्ला”,साइंस कॉलेज क्षेत्र में 369.01 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलापूजन/भूमिपूजन बिलासपुर।

बिलासपुर।  बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत साइंस कॉलेज के पास आयोजित भव्य कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कुल 369.01 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलापूजन किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से साइंस कॉलेज सीपत रोड से शनिचरी रपटा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलापूजन किया गया, जिसकी लागत 334.02 लाख रुपये है। यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा।

इसके साथ ही साइंस कॉलेज के पास 20 लाख रुपये की लागत से व्यायाम शाला भवन निर्माण कार्य का शिलापूजन किया गया, जिससे युवाओं एवं खेल प्रेमियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 58 अंतर्गत काली मंदिर चौक में 4.99 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य एवं भक्तमाता कर्मा नगर के पास, खमतराई में 10 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का भी शिलापूजन किया गया। इन भवनों के निर्माण से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक  सुशांत शुक्ला  ने कहा कि”प्रदेश के  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय , उपमुख्यमंत्री  अरुण साव एवं केंद्रीय मंत्री  तोखन साहू के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। हमारी सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि आमजन के जीवन को सरल और सुविधायुक्त बनाना है। सड़क, व्यायाम शाला एवं सांस्कृतिक भवन जैसे कार्य क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे और आने वाले समय में बेलतरा विधानसभा को विकास के नए आयामों तक पहुंचाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे तथा हर वार्ड एवं हर मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

भूमिपूजन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह रहा कि विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी के आग्रह पर देश की आधी आबादी का सम्मान करते हुए महिला जनप्रतिनिधियों द्वारा भूमिपूजन एवं शिलापूजन की विधि संपन्न कराई गई। इस विशेष पहल को उपस्थित जनसमूह ने सराहा तथा इसे महिलाओं के सम्मान एवं सहभागिता को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी कदम बताया।

कार्यक्रम में बिलासपुर नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी एमआईसी सदस्य  तिलक साहू, बंधू मौर्य, रेखा ओमप्रकाश पांडेय, रुपाली अनिल गुप्ता, रेखा सूर्यवंशी, मनोरमा विजय यादव, कमला पुरुषोत्तम पटेल, जय वाधवानी, प्रितेश सोनी, अमित मिश्रा, रमेश पटेल, हेमंत मरकाम, मंडल अध्यक्ष मोनू रत्नाकर श्रीवास, पवन कश्यप, शैलेष गोरख, सीता सिंह, कमल पटेल, त्रिदेव रजक, ऋषभ चतुर्वेदी,अंकिता शुक्ला, सोनम ध्रुव, सुनीता साहू,रिंकू सिंह,किरण सिंह, एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वेदांता पावर आरोग्य परियोजना से डेढ़ हजार जरूरतमंदों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा आसानी से मिली

Fri May 15 , 2026
सक्ती (सिंघीतराई), 15 मई । वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई अनेक बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सामुदायिक विकास परियोजना आरोग्य के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही में संचालित स्वास्थ्य शिविरों के जरिए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक […]

You May Like

Breaking News