वेदांता पावर आरोग्य परियोजना से डेढ़ हजार जरूरतमंदों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा आसानी से मिली

सक्ती (सिंघीतराई), 15 मई । वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई अनेक बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सामुदायिक विकास परियोजना आरोग्य के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही में संचालित स्वास्थ्य शिविरों के जरिए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही शिविरों के जरिए जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां और चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिए जा रहे हैं।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में आरोग्य परियोजना के जरिए अब तक लगभग 1500 ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं दी गईं। परियोजना का क्रियान्वयन स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से किया गया है। चलित स्वास्थ्य इकाई के संचालन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य जागरूकता का प्रसार करना है। अपने इस अभियान में वेदांता पावर शत-प्रतिशत सफल रहा है। वेदांता के शिविरों से लगभग 7000 नागरिकों को उम्मीद की नई रौशनी मिली है। चलित स्वास्थ्य शिविरों की बड़ी उपलब्धि यह है कि अब ग्रामीणों को काफी हद तक झोला छाप नीम-हकीमों से मुक्ति मिल गई है। ग्रामीणों को चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य रक्षा के महत्व से परिचित कराया जा रहा है। परियोजना आरोग्य से ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए शहरी क्षेत्रों की ओर जाने से भी राहत मिली है और उनके समय की बचत हो रही है। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया जाता है। चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व निर्धारित स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध हैं। चलित स्वास्थ्य इकाई के माध्यम से ग्रामीणों को मिल रही सुविधा पर वेदांता पावर बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि स्वस्थ भारत बनाने के विजन के अनुरूप वेदांता पावर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकारों, स्वास्थ्य सेवा संस्थानों, उद्योगों और समुदायों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। आरोग्य परियोजना के जरिए हमारा लक्ष्य जरूरतमंदों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि उन्हें स्वस्थ व मजबूत जीवन जीने में मदद मिल सके। व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने कहा है कि चलित स्वास्थ्य इकाई से ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को काफी लाभ मिल रहा है। श्री पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दृष्टि से व्हीएलसीटीपीपी की पहल महत्वपूर्ण है। श्री पटेल ने कहा कि उत्कृष्ट स्वास्थ्य की दिशा में वेदांता पावर प्रबंधन ग्रामीणों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।

ग्राम पंचायत सिंघीतराई के सरपंच प्रतिनिधि घुरवा राम सिदार बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता की दिशा में वेदांता पावर प्रशंसनीय योगदान दे रहा है। वर्तमान में चलित चिकित्सा शिविरों के जरिए ग्रामीणों के स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखा जा रहा है। ग्राम पंचायत ओडेकेरा के सरपंच प्रतिनिधि चंद्रिका चौहान और  सरपंच पारसमणि गभेल सहित अनेक ग्रामीणों को कहना है कि वेदांत पावर के चलित चिकित्सा शिविरों के जरिए उन्हें सभी आवश्यक दवाइयां मिल जाती हैं। गांव में ही शिविरों के आयोजन से ज्यादातर ग्रामीणों को आवागमन के साधनों का इंतजार नहीं करना पड़ता। अब वे पैदल ही उपचार के लिए पहुंचते हैं। 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CGN 36 पर अब शीघ्र ही एक नया और ऊर्जा से भरपूर कालम "की चोट" पर ! बस थोड़ा इंतजार करें

Fri May 15 , 2026
  CGN 36  जी हां आप सभी के प्यार और विश्वास के दम पर हमने अब साप्ताहिक कालम ” डंके की चोट” पर   शीघ्र ही शुरू करने जा रहे है । इस कालम में पूरा सच डंके की चोट पर आपको पढ़ने को मिलेगा । जो कही नहीं वह “डंके […]

You May Like

Breaking News