युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास, विवेक और आत्मरक्षा की समझ भी आवश्यक है:काजल हिंदुस्तानी

वन्दे मातरम् मित्र मंडल के आयोजन में काजल हिन्दुस्तानी  का प्रभावी संबोधन

बिलासपुर, 6 सितंबर 2026। वन्दे मातरम् मित्र मंडल द्वारा यश पैलेस, करबला, पुराना हाईकोर्ट रोड में आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता काजल हिन्दुस्तानी  ने लगभग पौने तीन घंटे तक सारगर्भित संबोधन दिया उन्होंने कहा युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास, विवेक और आत्मरक्षा की समझ भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में लगभग 1300 नागरिकों की उपस्थिति रही। सभागार के पूरी तरह भर जाने के कारण बाहर एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक श्री रामधन रजक जी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राएं, युवा, प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। काजल हिन्दुस्तानी  के संबोधन के दौरान श्रोताओं में निरंतर उत्सुकता बनी रही। विशेष बात यह रही कि प्रारंभ से समापन तक सभी लोग पूरे मनोयोग से कार्यक्रम से जुड़े रहे। पौने तीन घंटे के लंबे संबोधन के बावजूद सभागार में उत्साह और ऊर्जा में कोई कमी नहीं आई।

*संबोधन के मुख्य बिंदु -*

 

अपने संबोधन में काजल हिन्दुस्तानी जी ने मुख्य रूप से बेटियों के संस्कार, स्वाभिमान, आत्मविश्वास, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर बल दिया। उन्होंने बेटियों को भारतीय इतिहास की वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व को सशक्त बनाने का संदेश दिया और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास, विवेक और आत्मरक्षा की समझ भी आवश्यक है।

उन्होंने बदलते सामाजिक परिवेश में भारतीय परिवार व्यवस्था और पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर विस्तार से विचार रखे। आधुनिकता और तकनीक के दौर में अपनी संस्कृति, परम्पराओं और संस्कारों से जुड़े रहने को आवश्यक बताते हुए उन्होंने नई पीढ़ी को अपनी जड़ों को समझने और जीवन में अच्छे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

संबोधन के दौरान सोशल मीडिया और रील संस्कृति पर भी चर्चा हुई। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के लिए करने तथा आभासी दुनिया और वास्तविक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया। विशेष रूप से बेटियों और युवाओं में आत्मविश्वास, विवेक और स्वयं के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर उन्होंने जोर दिया।

युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव और निराशा के संदर्भ में उन्होंने ध्यान, आत्मचिंतन और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही। मानसिक रूप से सशक्त रहने, कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया। साथ ही भारतीय जीवन-पद्धति, खान-पान और दैनिक जीवन में सकारात्मक आदतों के महत्व पर भी विचार साझा कआर्थिक आत्मनिर्भरता और स्थानीय अर्थव्यवस्था के विषय पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा अपनी खरीदारी के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती केवल विचारों से नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में जिम्मेदार व्यवहार और आत्मनिर्भरता की भावना से भी आती हैइस अवसर पर वन्दे मातरम् मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र जैन ने संगठन की यात्रा और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संगठन की स्थापना 14 अगस्त 2021 को सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र, समाज और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण के उद्देश्य से की गई थी। स्थापना के पश्चात से संगठन द्वारा सामाजिक जागरूकता, बेटियों के सशक्तिकरण, भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की जा रही है।उन्होंने कहा कि समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए जागरूकता, एकता, संस्कार और जिम्मेदारी आवश्यक है। संगठन का प्रयास है कि समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं को साथ लेकर ऐसे विषयों पर संवाद को आगे बढ़ाया जाए जो समाज में सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करें।कार्यक्रम के आयोजन में वन्दे मातरम् मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संपूर्ण व्यवस्था के दौरान अनुशासन और आपसी सहयोग बना रहा तथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ।


आयोजकों ने उपस्थित सभी अतिथियों, मातृशक्ति, युवाओं, प्रबुद्ध नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उत्साहपूर्ण शुभारंभ से लेकर ऊर्जावान समापन तक इस कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमुदाय के बीच सकारात्मक संवाद और सामाजिक जागरूकता का वातावरण निर्मित किया। 

कार्यक्रम के पूर्व काजल हिंदुस्तानी ने रतनपुर पहुँचकर मां महादेवी और भैरव बाबा का दर्शन कर पूजा अर्चना की।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 

Sun Sep 6 , 2026
*मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास  *छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम* *चोरहादेवरी गांव अब रामदेवरी के नाम से जाना जाएगा*  *बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा*  *झूले, मेहंदी, भोजन और उपहार बने आकर्षण, बच्चों ने भी लिया […]

You May Like

Breaking News