वन्दे मातरम् मित्र मंडल द्वारा काजल हिन्दुस्थानी का प्रबुद्ध वर्ग से संवाद,, आज यश पैलेस में होगा हिन्दू समाज की बेटियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं का होगा पुरस्कार वितरण*

समाज के प्रत्येक वर्ग से अपनी अगली पीढ़ी, विशेषकर बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और जागरूकता को लेकर गंभीर होने का आह्वान किया।

बिलासपुर, 5 सितंबर 2026।वन्दे मातरम् मित्र मंडल द्वारा शनिवार को संजीवनी हॉस्पिटल ऑडिटोरियम में प्रबुद्ध वर्ग के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रसिद्ध विचारक काजल हिन्दुस्थानी उपस्थित रहीं।

संवाद कार्यक्रम में शहर के चिकित्सक, व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियर, कुलपति, प्रोफेसर, आर्किटेक्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षित, जागरूक एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

अपने संबोधन में काजल हिन्दुस्थानी ने लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण जैसे विषयों पर समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी का स्वरूप है। जब नारी दुर्गा के रूप में सशक्त होगी तो वह देश की अच्छी रक्षा मंत्री या गृह मंत्री बन सकती है, जब सरस्वती के रूप में होगी तो अच्छी शिक्षा मंत्री और जब लक्ष्मी के रूप में होगी तो कुशल वित्त मंत्री के रूप में देश का नेतृत्व कर सकती है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से अपनी अगली पीढ़ी, विशेषकर बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और जागरूकता को लेकर गंभीर होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने वन्दे मातरम् मित्र मंडल की स्थापना एवं विगत पाँच वर्षों के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। डॉ. विनोद तिवारी जी ने मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए सभी से संगठन से जुड़ने की अपील की।

कल यश पैलेस में भव्य आयोजन के संवाद के उपरांत कल 6 सितंबर, रविवार को दोपहर 2:59 बजे से यश पैलेस, करबला, पुराना हाईकोर्ट रोड के पास, बिलासपुर में हिन्दू समाज की बेटियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में काजल हिन्दुस्थानी लव जिहाद, लैंड जिहाद एवं धर्मांतरण जैसे विषयों पर बेटियों एवं अभिभावकों से सीधा संवाद कर जागरूकता प्रदान करेंगी। साथ ही गत 23 अगस्त को आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेलतरा में कल गूंजेगा तीजा तिहार का उल्लास, मातृशक्ति के सम्मान में सजेगा भव्य समारोह

Sat Sep 5 , 2026
विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में होगा आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधि होंगे शामिल सजेगा सावन, झूमेंगी बहनें और गूंजेंगे छत्तीसगढ़ी गीत, बेलतरा में कल भव्य तीजा तिहार बिलासपुर, 05 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का पावन पर्व ‘तीजा तिहार’ […]

You May Like

Breaking News