बिलासपुर में भी बिक रहा अडानी फार्चून का नकली और मिलावटी खाद्य तेल!

बिलासपुर। अयोध्या में अडानी का   नकली फार्चु न तेल  बड़ी मात्रा में पकड़ाए जाने की खबर हैं लेकिन यह गोरखधंधा सिर्फ अयोध्या में ही नहीं बल्कि देश के अन्य स्थानों में भी चलने की आशंका हैं. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी यह नकली खाद्य तेल मिल रहा हैं. अभी तक यह नकली तेल 15 लीटर के टीन में मिल रहा. पाउच को लेकर अभी कोई  स्पष्ट खबर नहीं हैं. अडानी कम्पनी ने मोनोपली का लाभ उठा कर अपनी कम्पनी के तेल में दो अहम् हरकत की हैं जिसका आम उपभोक्ता को आसानी से पता ही नहीं लगता। एक तो उसने तेल के एक लीटर वाले पाउच का वजन कम करके पहले 850 ग्राम किया उसके वाद 750 ग्राम कर दिया लेकिन दाम कम करने के बजाय 140 रू  से 150 फिर 160, उसके वाद 165 और अब 170 रूपये में यह पाउच बेचा जा रहा. बिलासपुर में अडानी कम्पनी का सन फ्वलावर  तेल 15 लीटर वाला  मार्केट में मिलावटी और नकली मिल रहा हैं इसकी शिकायत कई उपभोक्ताओं ने की हैं क्योंकि टीन के तेल का स्वाद सूंघने में बदबूदार लग रहा हैं. इससे आशंका हैं कोई गिरोह  मिलावटी तेल को  अडानी के  खाली टीनो में भरकर मार्केट में खपा रहा हैं इसमें तेल व्यापारियो की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता। दो दिन पहले भी संभाग के सबसे बड़े थोक व्यवसायिक केंद्र व्यापार विहार में  कई नामी कम्पनियों के उत्पाद की अनेक सामग्री नकली होने का मामला उजागर हुआ हैं.

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News