सकरी में स्मार्ट मीटर के विरोध में हुई कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सकरी में स्मार्ट मीटर के विरोध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान स्मार्ट मीटर को बंद करने की मांग को लेकर सकरी की स्थानीय जनता से विरोध स्वरूप आवेदन भी भरवाए गए। बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि यह स्मार्ट मीटर आम जनता को परेशान करने का एक बड़ा जरिया बन चुका है। कांग्रेस की सरकार के समय जनता को ‘बिजली बिल हाफ योजना’ का सीधा लाभ मिलता था, लेकिन आज भाजपा सरकार के राज में इस स्मार्ट मीटर के कारण अत्यधिक और मनमाना बिल आ रहा है, जिससे हर वर्ग त्रस्त है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

सकरी ब्लॉक अध्यक्ष अमित साहू ने आगामी रणनीति साझा करते हुए कहा कि वे इस स्मार्ट मीटर के खिलाफ घर-घर जाकर जनता से आवेदन भरवाएंगे। साथ ही मंडल स्तर पर सभी नागरिकों को इस मीटर की खामियों और बढ़े हुए बिलों के बारे में जागरूक कर इसका पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने इस अभियान को सीधे जनता से जोड़कर एक मजबूत जन-आंदोलन बनाने का संकल्प जताया।

इस बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष अमित साहू, राजू साहू, अमित भारते, संदीप मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मथुरा सूर्यवंशी, नरोत्तम पटेल, रामकुमार पटेल, सुरेश टंडन, भीम कौशिक, राजेश नेताम, डिकेश डहरिया, आदर्श बंजारे, रूगन वस्त्रकार, संतोष महरा, संतोष सुनहरे, जगदीश यादव, मनोज श्रीवास, दिलीप यादव, संतोष कुमार डोडर, हेमंत श्रीवास, हेमंत भैया, लव नायक, पिताम्बर केवट, जयंत सूर्यवंशी, रमाकांत बघेल, प्रियेश साहू, मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारी व पुलिस परिवार हेतु मेगा हेल्थ चेकअप कैंप

Thu Aug 13 , 2026
*पुलिस महानिदेशक  अरुण देव गौतम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बिलासपुर पुलिस हेतु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* **अधिकारी कर्मचारी के स्वास्थ्य और कल्याण हेतु महत्वपूर्ण कदम ** **पुलिस परिवार के मेघवी विद्यार्थियों को सराहना व प्रोत्साहन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किए ** *जिला के आधारभूत सुविधाओं एवं संरचना का निरीक्षण* […]

You May Like

Breaking News