पद्मश्री फूलबासन से मिले विधायक देवेंद्र यादव, कहा विधायक और पूर्व विधायक की तरह सुरक्षा मिलना चाहिए 

भिलाई। पद्मश्री फूलबासन बाई का गत दिनों अपहरण का प्रयास किया गया है। हालाकि अपराधी असफल रहे लेकिन इस पूरे मामले ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। मामले को लेकर चिंतत भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बुधवार की सुबह फूलबासन देवी से मिलने पहुंचे। फूलबासन देवी भी छोटे भाई विधायक देवेंद्र को देखकर अपने आप को रोक नहीं पाई और गले लग कर फूट फूट कर रोने लगी। अपनी पीड़ा बताई। काफी देर तक चर्चा करने के बाद विधायक देवेंद्र यादव मीडिया से मुखातिब हुई। मीडिया के सवाल पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बहन फूलबासन के साथ जो घटना हुई है वह बहुत ही चिंता जनक है। जिस तरह से पद्मश्री अवार्डी, जिन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है। विश्व भर में जिनका नाम है। उनके अपहरण का प्रयास शासन और पुलिस प्रशासन के लिए शर्म की बात है। हालाकि वे वे अपने हिम्मत और सजगता से अपनी जान बचा पाई है। लेकिन पुलिस प्रशासन और सरकार को गहराई से इसकी जांच करनी चाहिए। जो ऊपर दिख रहे चेहरे सिर्फ वे ही नहीं उनके पीछे पीछे अपराधियों को पकड़ना चाहिए। मुझे इसके पीछ़े बड़ा षड्यंत्र दिखता है। फूलबासन बहन वनांचल की महिलाओं बच्चों के लिए काम करती है। 20-20-25-25 किलोमीटर पैदल चलती है। उनकी मदद करती है। ऐसी बहन के लिए सुरक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए। जिस तरह से सरकार विधायक और पूर्व विधायक को सुरक्षा देती है उसी तरह से सुरक्षा देना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने अपना 28 साल समाज के हित और महिलाओं के उत्थान में लगा दिया है। उसकी सुरक्षा जरूरी है। घटना के बाद से परिवार डरा हुआ है। लेकिन एक भाई होने के नाते हम उनके हर दुख-सुख में साथ है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन यादव , जीतू मुदलियार  खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू  पूर्व महापुर हेमा देशमुख ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली प्रदेश सचिव कांग्रेस मेहुल मारु, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, मानव देशमुख  एवं विशु अजमानी, NSUI जिला अध्यक्ष अमर झा आदि शामिल रहे।

—————–

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

7 लाख पेड़ों को बचाने पहल: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने केंद्र की समिति को लिखा पत्र, हसदेव में कोल ब्लॉक मंजूरी रोकने की मांग

Thu May 7 , 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य क्षेत्र में प्रस्तावित केंटे एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की सलाहकार समिति को पत्र लिखकर 1742.60 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्सन […]

You May Like

Breaking News