शव वाहन का बॉडी बनाने केवल लागत लेकर अपनी श्रम राशि को पुण्य कार्य में समर्पित कर देने वाले राजेश साहू का रिटायर्ड डिप्लोमा एसोसिएशन ने किया सम्मान

रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स की बिलासपुर जिला समिति की बैठक सम्पन्न
शव वाहन हेतु डीप फ्रीजर समाज को समर्पित, सहयोगकर्ता राजेश साहू सम्मानित

बिलासपुर: फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स, जिला समिति बिलासपुर की मासिक बैठक दिनांक 23 मई 2026 को प्रार्थना भवन जल संसाधन विभाग परिसर बिलासपुर में सम्पन्न हुई।

जिला समिति के अध्यक्ष श्री बी.एन. ओझा द्वारा उपस्थित समस्त सदस्यों का स्वागत किया गया। उन्होंने फोरम द्वारा संचालित गतिविधियों का विस्तृत विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया।

सामाजिक कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन हेतु संगठन के सदस्यों ने लगभग एक वर्ष पूर्व समाज कल्याण के लिए शव वाहन हेतु डीप फ्रीजर समर्पित करने का संकल्प लिया था। सम्माननीय सदस्यों के सहयोग से यह संकल्प विगत माह अप्रैल 2026 में पूर्ण किया गयाजिला समिति ने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से श्री राजेश साहू के योगदान का उल्लेख किया गया।

श्री राजेश साहू, (राजेश बॉडी मेकर्स) द्वारा शव वाहन की बॉडी के निर्माण में उत्कृष्ट गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया गया। फोरम द्वारा जब शव वाहन की बॉडी बनाने हेतु उनसे सम्पर्क किया गया, तो उन्होंने केवल सामग्री की लागत स्वीकार की तथा अपनी श्रम-राशि को इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग मानकर समर्पित कर दिया।साधारण श्रमिक श्री राजेश साहू ने “खाया-पिया अंग लगे, लिया-दिया संग चले, बाकी बचा जंग लगे” की उक्ति को चरितार्थ करते हुए लगभग एक लाख रुपये की अपनी श्रम-राशि को समाज सेवा में समर्पित कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अनुकरणीय कार्य के लिए श्री राजेश साहू, राजेश बॉडी मेकर्स, परसदा (तिफरा) को बैठक में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री साहू ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी वे फोरम के साथ जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देते रहेंगे।

बैठक में सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें एवं संगठन को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।तत्पश्चात मई माह में जन्मे सदस्यों को जिला समिति द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

अंत में जिला समिति के सचिव श्री आर.के. मित्तल द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News