
नई दिल्ली, 24 जुलाई। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल को पत्र लिखकर मुंगेली एवं लोरमी में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर नेटवर्क के विस्तार का अनुरोध किया है।
श्री साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मुंगेली एवं लोरमी कृषि प्रधान क्षेत्र हैं, जहाँ बड़ी संख्या में किसान उर्वरकों पर निर्भर हैं। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा भारत सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए इन क्षेत्रों में NFL के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर स्थापित किया जाना आवश्यक हैउन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएँ, ताकि मुंगेली एवं लोरमी में शीघ्र NFL के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर स्थापित किए जा सकें। इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध होंगे और उन्हें अन्य जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
श्री तोखन साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की लागत कम होगी तथा उनकी आय में वृद्धि के साथ क्षेत्र के कृषि विकास को भी नई गति मिलेगी।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sat Jul 25 , 2026
बिलासपुर। मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज अपने नाम करने वाली बिलासपुर की बेटी और बहु एंजेल चौकसे ने कहा: यह सम्मान केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे बिलासपुर और छत्तीसगढ़ की जनता का सम्मान है। एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एंजल ने […]