दो दिनों से लावारिश खड़ी टाटा वाहन में 40 किलो गांजा मिला

बिलासपुर। थाना सकरी पुलिस को रविवार को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरनी मेला ग्राउंड, पिंडारी मोड़ के पास एक वाहन पिछले दो दिनों से लावारिस अवस्था में खड़ा है। सूचना प्राप्त होते ही सकरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन से गांजा जैसी तीव्र गंध आ रही थी।

पुलिस द्वारा बारीकी से तलाशी लेने पर पाया गया कि वाहन क्रमांक CG 29 A 3487 (टाटा Ace) में अज्ञात आरोपी द्वारा गाड़ी के नीचे विशेष रूप से चैंबर बनाकर उसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन से लगभग 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

सकरी पुलिस द्वारा वाहन क्रमांक CG 29 A 3487 टाटा Ace एवं 40 किलो गांजा को जप्त किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹25,20,000/- है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गर्मी और तेज धूप भी,ट्रैफिक वालों कुछ तो रहम करो, लाल सिग्नल 2 मिनट तक तो हरा सिग्नल सिर्फ़ 20 सेकेंड ये बहुत नाइंसाफी है!

Tue Mar 17 , 2026
बिलासपुर  (CGN 36) । पूरे शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में बदल देने कवायद हो रही है तो दूसरी तरफ शहर के अधिकांश चौक चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल की कहानी कुछ और कह रही है।  महाराणा प्रताप चौक, नेहरू चौक ,अग्रसेन चौक मंगला चौक समेत और भी कई […]

You May Like

Breaking News