
बिलासपुर। अग्रवाल सेवा समिति के द्वारा संचालित भारतीय नगर मुक्तिधाम के जीणोद्धार, सौंदर्यीकरण का अवलोकन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएस पी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे , अग्रवाल समाज अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सचिव सुनील सोंथलिया के आथित्य में मुक्तिधाम का अवलोकन कर नीम के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, विधायक अमर अग्रवाल जी ने कहा कि आज हम सभी सामाजिक जन सेवा के पुनीत कार्य में एकत्रित हुए हैं, यह अवसर केवल एक नवनिर्माण कार्य के पूर्ण होने का नहीं बल्कि सामाजिक एकता, सेवा भाव और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है मुक्तिधाम वह पवित्र स्थल है जहां मानव जीवन की अंतिम यात्रा पूर्ण होती है यह स्थान जीवन की नश्वरता का बोध कराता है एवं मानवता करुणा और सेवा के मूल्य की याद दिलाता है ,इसलिए यह आवश्यक है कि ऐसे स्थल को स्वच्छ व्यवस्थित सुरक्षित एवं गरिमामय हो जिससे दुख की घड़ी में आने वाले परिवारों को आवश्यक सुविधाएं एवं सम्मानजनक वातावरण प्राप्त हो सके ,अग्रवाल सेवा समिति के सदस्य इस सेवा कार्य को इसी उद्देश्य को लेकर एक स्थाई जनहितकारी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी परियोजना के रूप में मुक्तिधाम को व्यवस्थित कर संचालित कर रहे हैं, सेवा समिति ऐसे कठिन कार्यों को सेवा भाव के साथ करते हुए ,सामाजिक बंधुओ के द्वारा इस पुनीत कार्य में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देकर सामाजिकता का परिचायक भी बन रहे।
समाज की सामूहिक शक्ति और सेवा भावना का यह उत्कृष्ट उदाहरण है अनेक लोगों के सहयोग से यह कार्य सुचारू निरंतर रूप से चल रहा है, अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराज श्री श्री अग्रसेन जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों का अनुसरण करते सामाजिक संदेश₹1रुपया और एक ईट के सिद्धांत को माध्यम मानकर समाज सदैव सहयोग सहभागिता समानता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अद्भुत कार्य करता आ रहा है, महाराजा अग्रसेन जी का मानना था कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति चाहे उसका योगदान छोटा हो या बड़ा सामूहिक विकास और जनकल्याण में समान रूप से महत्वपूर्ण होता है इस पावन भावना के साथ अग्रवाल सेवा समिति के सदस्य मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार संचालन रखरखाव को बखूबी निभा रहे, ऐसे कार्यों में सहभागी समस्त सामाजिक जनो की इस पुनीत कार्य के लिए प्रशंसा करता हूं, साथ ही आज के कार्यक्रम मे बिलासपुर शहर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि अग्रवाल समाज के निमंत्रण पर शामिल हुए हैं उन सभी से यही निवेदन करता हूं जो सार्वजनिक स्थल है उनको सामाजिक रूप में संचालन के लिए लेकर शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाते हुए जनता को सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयत्न करते हुए सामाजिक तौरपर जिम्मेदारी निर्वहन करना चाहिए ,शासन प्रशासन सदैव ऐसे पुनीत सेवा कार्यों के लिए आपके साथ खड़े हैं।।
उद्धबोधन में पुलिस महानिरीक्षक आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सोशल सामाजिक कार्यों में अग्रणीय भूमिका निभाते आ रहा है, भारतीय नगर मुक्तिधाम के संचालन अग्रवाल समाज के द्वारा सुव्यवस्थित कर सुविधाजनक रूप में यहां पहुंचने वाले अंतिम यात्रा परिवारों के लिए एक अच्छा वातावरण निर्मित किया है सामाजिक सहयोग सेवा भाव के साथ अग्रवाल सेवा समिति इस कार्य को कर रही है ,जब भगवान श्री राम की सेना समुद्र पर सेतु का निर्माण किया जा रहा था तब एक छोटी सी गिलहरी ने भी अपनी क्षमता के अनुसार उसमें योगदान दिया था, जिसका योगदान आकार में छोटा था किंतु उसकी भावना और समर्पण इतना महान था कि वह प्रसंग आज भी इतिहास में जनमानस में आदर पूर्वक स्मरण किया जाता है, अग्रवाल समाज के सभी बंधुओं जो ऐसे पुनीत कार्यों के लिए प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करते हैं, वह हमेशा याद किए जाते हैं सेवा समिति के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं
कार्यक्रम में शिव अग्रवाल जी ने द्वारा स्वागत भाषण सेवा समिति आनंद अग्रवाल ने सेवा समिति के उद्देश्यों को बताया।
विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्रीमती पूजा विधान, श्रीमान रामगोपाल गर्ग आईजी, कलेक्टर श्रीमान संजय अग्रवाल, एसपी श्रीमान रजंनेश सिंह, आयुक्त श्रीमान प्रकाश सर्वे समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए स्मृति स्वरूप तुलसी के पौधे सेवा समिति के द्वारा भेंट किया गया । अतिथियों द्वारा सामाजिक दानदाताओं को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
भारती नगर मुक्तिधाम, गार्डन में हरियाली, एवं अंतिम संस्कार की व्यवस्था
अग्रवाल सेवा समिति की बड़ी पहल, 35 सीसी कैमरे एवं पार्किंग की व्यवस्थित किया गया, अग्रवाल सेवा समिति के अजय जाजोदिया, सीए आनंद अग्रवाल, राजुल जाजोदिया, संजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल ,
ने बताया की रखरखाव के अभाव जिर्ण हो चुके भारतीय नगर मुक्तिधाम को विगत वर्ष अप्रैल 2025 से अग्रवाल सेवा समिति द्वारा सेवा कार्य संचालित किया जा रहा है, मुक्तिधाम में रात को भी दूधिया रोशनी का उजाला दिखाई देगा और यहां हर आने जाने वालों एवं सुरक्षा बाबत 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। मुक्तिधाम में हरियाली नजर आएगी। अग्रवाल सेवा समिति के द्वारा पिछले 1 साल से डेढ़ करोड़ की लागत से इस मुक्तिधाम का नवनिर्माण किया गया है, जिसमें शवों के अंतिम संस्कार के लिए फायर ब्रिक्स से पक्का चबूतरो का नया निर्माण, यहां आगंतुकों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था पंखे लाइट एवं स्पीकर, पेयजल हेतु दो वाटर कूलर लगाने के साथ गार्डन में कुर्सी , पार्किंग एवं हरियाली गार्डन पेड़ पौधे, 10 गात्र नहावन अस्थि कलश स्टोर लॉकर व्यवस्था, स्नान एवं पेयजल के लिए बोरिंग, मुक्तिधाम के रख रखाव मेंटेनेंस हेतु माली, गॉर्ड सहित सफाई कार्य एवं दाह संस्कार एवं दफन की सुविधा हेतु कर्मचारी की व्यवस्था अग्रवाल सेवा समिति के द्वारा की गई है, समिति के पदाधिकारीगण ने बताया कि समाज के सेवा कार्य के अंतर्गत भारती नगर मुक्तिधाम को संवारने का बीड़ा उठाया गया है। अग्रवाल समाज के सहयोग से एकदम जर्जर अवस्था में हो चुके भारतीय नगर मुक्तिधाम का कायाकल्प किया गया है। यह अग्रवाल समाज के सेवा कार्य के अंतर्गत इस मुक्तिधाम को कायाकल्प करने का निर्णय लिया गया संचालन अग्रवाल सेवा समिति के द्वारा करते हुए लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से मुक्तिधाम का नवनिर्माण किया गया है,साथ ही प्रतिमाह डेढ़ लाख रुपए का खर्च मेंटेनेंस एवं सैलरी संबंधित व्यय का भुगतान किया जाता है, अग्रवाल सेवा समिति सामाजिक सहयोगियों के साथ-साथ उन सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी जनों का आभार व्यक्त करते हैं
कार्यक्रम में अग्रवाल सामाज बंधुओं के साथ-साथ विभिन्न समाजों के पदाधिकारी भी शामिल हुए, इस अवसर पर परशराम अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, सतीश शाह, अजय अग्रवाल, चतुर्भुज अग्रवाल राजेश अग्रवाल राजीव अग्रवाल बाल गोविंद अग्रवाल, डॉ सुनील केडिया, ओम प्रकाश अग्रवाल ,उमेश मुरारका ,सुशील अग्रवाल राजेंद्र अग्रवाल, सुनील सुल्तानिया ,किशन बुधिया भोलाराम मित्तल ,अभिषेक अग्रवाल ,अनुराग लोहिया सुनील मुरारका, रामावतार सत्या पावर ,संतोष अग्रवाल, जयप्रकाश मित्ल, अजय अग्रवाल रमेश चौधरी आलोक अग्रवाल कैलाश अग्रवाल अंकुर अग्रवाल आशीष अग्रवाल अभिषेक बुधिया, प्रवीण झा, महेंद्र जैन, वर्धमान सिंह, दीपक जैन, श्रीकांत सिंह,आलोक श्रीवास्तव, शरद गुप्ता, कमल गुप्ता ,अनिल टाह,परमजीत सलूजा, सुरेंद्र,छाबड़ा, गुरमीत अरोड़ा, विंकू भाटिया , बीपी पांडा, सजल घोष,केतन सुतारीय, यशवंत परमार, ललित पुजारा, दीपेश भानुशाली, अरविंद दीक्षित, राजेश शुक्ला, प्रभात मिश्रा, राजू शर्मा, विपुल चतुर्वेदी, जवाहर सराफ, रमेश मौर्य, रजनीश मुल्करवार, जितेंद्र शाह, किशोर गेमनानी, विनोद मेघानी,नानक खटूजा, पीएन बजाज ,महेश चंद्रिका पुरे,सारंग हुमने , आनंद राव, दीपक सिंह , रोशन सिंह,वैभव गुप्ता,किशोर शुक्ला, अविनाश त्रिपाठी ,धीरेंद्र केसरवानी, हरेंद्र सिंह, नितिन छाबड़ा, विकास सलूजा , मोंटी अजमानी, सुशील श्रीवास्तव, संजय गुप्ता,श्रीमती चंदन गोस्वामी श्रीमती सावित्री दुबे श्रीमती श्रीमती सागर राज श्रीमती पूजा आहूजा,आशा शुक्ला श्रीमती अंजनी बाजपेई डॉ हेमंत चटर्जी उदित सोनी सुरेंद्र अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजकुमार सचदेव ,चंदन अग्रवाल शैलेश अग्रवाल, महेश सुल्तानिया ,दुलीचंद अग्रवाल, महेश गुप्ता चतुर्भुज अग्रवाल पवन अग्रवाल टिल्लू अग्रवाल आलोक सिंह ठाकुर,मुकुंद अग्रवाल संजय अग्रवाल अनिल अग्रवाल मनीष अग्रवाल आनंद अग्रवाल राजुल जाजोदिया आनंद अग्रवाल अजय जाजोदिया शिवकुमार शराफ ,अभिजीत मित्रा, शांतनु भट्टाचार्य, एम श्रीनिवास, राजेश रजक मोहम्मद वसी ख़ान, प्रकाश सोनी कमल गुप्ता जगदीश केडिया नवनीत अग्रवाल बिहार जलन हनुमान अग्रवाल विकास केजरीवाल मनीष बगड़िया दीपक अग्रवाल प्रमोद अग्रवाल गौरव अग्रवाल आरके अग्रवाल विष्णु मुरारका उमेश मुरारका मनीष मुरारका जयप्रकाश अग्रवाल बृजेश अग्रवाल रोहित अग्रवाल ओम मोदी योगेश अग्रवाल अनिल अग्रवाल अनूप अग्रवाल विलास गोयल प्रेम लोट राजकुमार चौधरी रमेश चौधरी टिल्लू निशानियां मुरली अग्रवाल अरुण तुलसियान प्रशांत अग्रवाल टीटू अंजमानी, अमरजीत दुआ, प्रदीप शुक्ला अशोक प्रजापति सुरेश शर्मा राजेंद्र श्रीवास्तव संतोष वर्मा रामचंद्र यादव लक्ष्मी नारायण दीक्षित आशीष जायसवाल हेमंत चौहान विजय रजक लीला दास संतोष पटेल सुभाष जैन रामकरण शर्मा सुरेंद्र कश्यप पवन साहू चितरंजन पटेल मोहन देव पुजारी राम भवन मिश्रा डाटा सिंह राजपूत शंकर राव राजीव अग्रवाल शंकर लाल अग्रवाल संतोष सिंह राजेंद्र गुप्ता नवीन सिंह आशीष खंडेलवाल अजय कौशिक प्रमोद दुबे हनुमान अग्रवाल गणेश रजक कमलेश केडिया शांतनु उपाध्याय जय प्रकाश मित्तल सुरेश सिंघल रज्जू अग्रवाल राजेश शुक्ला कृष्णा पांडे, प्रबुद्ध नागरिकजन सहित अग्रवाल समाज के बंधु कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन सेवा समिति के मनीष अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन अजय जाजोदिया ने किया।।


