
बिलासपुर ।दिनांक अगस्त रविवार को सुबह 10.00 बजे डी.के.पी ग्राउंड कोटा में कोटा विधानसभा स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह मनाने हेतु विशाल आदिवासी सम्मेलन का आयोजन कोटा विधानसभा के आदिवासी समाज द्वारा किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय कमेंटी के महासचिव भूपेश बघेल शामिल होंगे।
सम्मेलन की अध्यक्षता कोटा विधायक अटल श्रीवातव करेंगे, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में तुलेश्वर सिंह मरकाम विधायक तानाखार पाली विशिष्टि अतिथि दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लतेल सिंह मरावी संरक्षक गोड़ महासभा रजनी पिंटू मरकाम सदस्य जिला पंचायत, जयकुमारी प्रभु जगत सदस्य जिला पंचायत मनोहर सिंह धु्रव सभापति गोड़ महासभा लखन पैकरा अध्यक्ष सरपंच संघ विधिराम सिदार पूर्व जनपद अध्यक्ष कोटा, राजाराम राज भानू भैना समाज, राजू सिदार अध्यक्ष जिला कांग्रेस अ.ज.जा प्रकोष्ठ आदि सक्रिय है। अतिथि के रूप में सुरज साधेलाल भारद्वाज जनपद अध्यक्ष कोटा सरोज दुर्गेश साहू नगर पंचायत अध्यक्ष कोटा मनोहर सिंह राज उपाध्यक्ष जनपद अध्यक्ष कोटा मोहित जायसवाल अध्यक्ष जिला भाजपा ग्रामीण आदित्य दिक्षित ब्लॉक अध्यक्ष कोटा को भी समाज द्वारा आमंत्रित किया गया है।
जिला अ.ज.जा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ईश्वर सिदार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा विधानसभा का गोंड़ समाज कवर समाज तवर समाज बिंझवार समाज धनुहार समाज सौरा समाज भैना समाज कोल समाज मांझी समाज परगनिहा समाज बैगा समाज सौता समाज उराव समाज धुलिया समाज अगरिया समाज के लोग बड़ी संख्या में विश्व आदिवासी दिवस मनाने उक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिदार ने समाजिक कार्यक्रम में सभी लोगो से शामिल होने की अपील की है। सम्मेलन में समाज के प्रबुद्ध एवं विशिष्ट जनों का सम्मान भी किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक अरपा विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अभयनारायण राय ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दिक्षित ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समाज के प्रमुख लोगो से सम्पर्क एवं चर्चा किया।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Fri Aug 8 , 2025
बिलासपुर । पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक व अध्यक्ष क्रेडा भूपेन्द्र सवन्नी, डा. देवेन्द्र कौशिक रजनीश सिंह पूर्व विधायक बेलतरा अपने साथियों के साथ बाबा बैजनाथ धाम, बाबा वासुकिनाथ मंदिर और माँ काली, माँ कामाख्या देवी जी के दर्शन कर अपने गृह नगर लौट आए। […]