
बिलासपुर। मिनी बस्ती जरहा भाठा के नशे के सौदागर आकाश कुर्रे पिता छन्नू कुर्रे उम्र 23 वर्ष साकिन मिनी बस्ती जरहा भाठा को हुई 15 वर्ष का कारावास एवं डेढ़ लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई है।
।शहर में नशीली दवाईयों के अवैध बिक्री पर रोक लगाने हेतु तत्कालिन पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था, जो शहर मे नशीला इंजेक्शन बेचने वालो के खिलाफ पता साजी के दौरान 11अगस्त.2023 को थाना सिविल लाईन में पदस्थ एसआई अवधेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि आकाश कुर्रे नाम का व्यक्ति जरहा भाठा मिनी बस्ती कबाड़ी दुकान के पास अवैध रूप से नशीला इंजेक्शन का बिक्री कर रहा है।
सूचना के आधार पर आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत पालन कर आरोपी आकाश कुर्रे के खिलाफ नशीला इंजेक्शन जब्ती उपरांत प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस के कोर्ट पर रिमांड पर पेश किया गया विवेचना पूर्ण कर आरोपी आकाश कुर्रे के खिलाफ 07नवंबर.2023 को अभियोग पत्र न्यायालय पेश किया गया । विशेष न्यायाधीश श्रीमती किरण त्रिपाठी (एन.डी.पी.एस. एक्ट) के न्यायालय पर प्रकरण की सुनवाई पश्चात , विशेष लोक अभियोजक सूर्यकांत शर्मा के द्वारा एवं विवेचक उप निरी. अवधेश सिंह के द्वारा प्रकरण में साक्ष्य परीक्षण उपरांत , आरोपी आकाश कुर्रे को 03.जनवरी 2026 को विचारण के दौरान विशेष न्यायाधीश के द्वारा आरोपी आकाश कुर्रे पर आरोप सबुत पाये जाने पर (एन.डी.पी.एस. एक्ट) की धारा 22(सी) का दोष सिद्ध पाये जाने पर 15 वर्ष का कठोर कारावास व डेंढ़ लाॅख रूपये का जुर्माना से दंडित किया गया है। संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह के द्वारा कार्यवाही कर अभियोग पत्र न्यायालय पेश किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा उत्कृष्ट विवेचना हेतु एसआई अवधेश सिंह को पुरस्कृत किया गया है ।


