शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने  लोगो ने दिए गए कई महत्वपूर्ण सुझाव, शीघ्र किया जाएगा अमल 

सड़क सुरक्षा माह के दौरान PPP मॉडल के आधार पर जनसहयोग से सुगम व सुचारू आवागमन हेतु शहर को सुव्यस्थित करने लिया गया संकल्प

 

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शहर के कुछ जगह को सेक्टर के रूप में चिन्हित कर की जाएगी आवश्यक सुधारात्मक एवं समाधान कारक प्रयास

 

बिलासपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का उद्घाटन चेतना भवन पुलिस लाईन में पुलिस महानिरीक्षक , जिलाधीश एवं जिला दण्डाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं आयुक्त नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों के उद्बोधन के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर लक्ष्य अनुसार कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु संबंधित विभागों को सुझाव प्रदान किया गया था।

         उक्त सुझावों को पूर्ण किए जाने हेतु नगर को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित करते हुए कुछ महत्वपूर्ण सेक्टर को प्राथमिकता के आधार पर चयनित कर वहां पर स्मार्ट सिटी के प्रारूप के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक एवं समाधान कारक प्रयास करते हुए सरल, सुगम, सुव्यस्थित एवं सुरक्षित आवागमन हेतु आवश्यक व्यवस्था बनाए जाने के सम्बंध पहल की गई है।

 

ये रहे महत्वपूर्ण सुझाव:-

-नगर को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर यातायात के दृष्टिकोण से निर्बाध आवागमन हेतु नियत समय पर लक्ष्य निर्धारित कर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करना,- लक्षित सेक्टर में किसी भी तरीके का आवागमन को बाधित करने वाली अतिक्रमण को समय सीमा अनिवार्य रूप से हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराना,-चिन्हित सेक्टर मे किसी भी स्थिति में नो पार्किंग में गाड़ियां खड़ी न हो एवं सेक्टर मे निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्किग किया जावे यह सुनिश्चित करना,-लक्षित सेक्टर में किसी भी प्रकार के विज्ञापन हेतु बैनर पोस्टर, फ्लैसी, होर्डिंग्स, एलईडी डिस्प्ले, डमी पुतला, होर्डिग्स बैस आदि के द्वारा मुख्य मार्ग में दृष्टिता बाधित न हो एवं उक्त समाग्रियों के द्वारा सुगम आवागमन बाधित न हो यह सुनिश्चित करना,-लक्षित सेक्टर में फुटकर व्यवसाय फेरी, पसरा लगाना, चलित ठेला, गुमटी, रेड़ी चाट गुपचुप फल सब्जी खिलौना आदि के विक्रेताओं के द्वारा मुख्य मार्ग को बाधित न की जावे इस हेतु निगम के अतिक्रमण दस्ता के साथ नियमित रूप से कार्यवाही की जावे,-लक्षित सेक्टर में सड़क सुरक्षा मानक के अनुरूप सड़क के किनारे पीली पट्टी, जेब्रा क्रासिंग, साईनेज, गतिसीमा बोर्ड, स्वच्छता पेटी, विभिन्न विषयां पर सूचनात्मक बोर्ड आदि लगाना,- लक्षित सेक्टर में सड़क में हुये गड्डे नाली डिवाईडर रोड का कटाव, मरम्मत कार्य की पूर्णता खम्बे आदि को व्यवस्थित करते हुये शीघ्र समाधान एवं सुधारात्मक इंजिनियरिंग कार्य पूर्ण करना,लक्षित सेक्टर के मार्गो में स्थित होटल, लाज, सराय, ढाबा, धर्मशाला, हास्टल शिक्षण संस्थान, विवाह भवन में आने वाले लोगों के वाहनों के कारण आवागमन बाधित न हो यह व्यवस्था सुनिश्चित करना,-लक्षित सेक्टर को स्मार्ट सिटी के प्रारूप पर पूर्ण रूप से गंदगी मुक्त कराते हुये स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जावे इस हेतु विभिन्न स्थानों पर जन मानस के ध्यानाकर्षध हेतु स्वच्छता संबंधी पोस्टर भी लगाया जावे,-टाउन एण्ड कन्ट्री प्लान के द्वारा स्वीकृत एवं निर्मित भवनों में स्थित पार्किंग स्थल का पार्किंग के प्रायोजन से ही उपयोग हो। यह भवन मालिक को भवन निर्माण के शर्तो को संज्ञान में लगाते हुये सख्ती से पालन सुनिश्चित कराई जाये।सेक्टर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नियमित रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् नियमानुसार प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जावे।-उक्त सभी संस्थानों को सुनिश्चित करने में पीपीपी मॉडल के तहत् सेक्टर के समस्त व्यापारियों आम नागरिकों, जन प्रमुखों, सामाजिक संगठनों एवं समस्त जनमानस के साथ बैठक आयोजित कर विचार विमर्श कर कार्ययोजना तैयार करते हुये निर्विवाद लक्ष्य को पूर्ण करना,-उक्त लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों के पूर्णता हेतु नागरिकां को उनके सामाजिक सरोकार की भूमिका के प्रति जागरूक करने हेतु सदैव जन चौपाल एवं अन्य माध्यमों से शहर के सतत् विकास के संबंध में सहभागी वातावरण निर्मित करना।

– लक्षित सेक्टर में ट्रैफिक वार्डन, यातायात मित्र एवं यातायात सहयोगी तैयार कर यातायात के सरल, सुगम, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारु व्यवस्था बनाए जाने हेतु जनसहयोग प्राप्त करना।

उपरोक्त निर्देश के पालन में प्रथम चरण तीन लक्षित सेक्टरों का चयन किया गया है जिसमें 1-अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैण्ड 2-लिंकरोड श्रीकांत वर्मा मार्ग से महिमा तिराहा तक, 3-महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक तक शीघ्र कार्य योजना तैयार कर तय समय सीमा में निर्धारित कार्यो को पूर्ण किये जाने योजना बनाई गई है।

 

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रहार अभियान के तहत जिलेभर में पुलिस की सघन कार्रवाई, 140 आरोपी गिरफ्तार

Mon Jan 5 , 2026
हथियार के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई *विशेष अभियान में 248 शिकायतों का त्वरित निराकरण** बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व एवं निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार “प्रहार अभियान” चलाया जा रहा है।इस अभियान को अतिरिक्त पुलिस […]

You May Like

Breaking News