
हथियार के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
*विशेष अभियान में 248 शिकायतों का त्वरित निराकरण**

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व एवं निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार “प्रहार अभियान” चलाया जा रहा है।इस अभियान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) , ग्रामीण और ए सी सी यू अपने सी एस पी और एस डी ओ पी के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों के द्वारा तड़के चालू किया गया जिसमे पुलिस व्यापक सफलता मिली है ।
इसी क्रम में 04/05 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात्रि को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। उक्त अभियान के दौरान 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपियों में 30 स्थायी वारंटी, 69 गिरफ्तारी वारंटी, 23 फरार आरोपी, 06 संदिग्ध गुंडा/निगरानी बदमाश शामिल हैं।
सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
कॉम्बिंग गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना तोरवा, सिविल लाइन, कोनी एवं चकरभाठा थाना क्षेत्रों में 05 आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चालू/धारदार हथियार बरामद कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक से वैधानिक कार्यवाही की गई है।
इसी दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में 03 जनवरी एवं 04 जनवरी 2026 को विशेष अभियान चलाकर आम नागरिकों से प्राप्त कुल 248 शिकायतों का त्वरित एवं सफल निराकरण किया गया। इनमें 125 (सामान्य) शिकायतें तथा 123 स्थानीय शिकायतें शामिल हैं।


