महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्न

नई दिल्ली, 30 जुलाई 2026।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल पर महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। श्री साहू द्वारा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से किए गए आग्रह के उपरांत आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के बीच महानदी जल विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई।

बैठक में दोनों राज्यों ने महानदी जल बंटवारे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपना-अपना पक्ष रखा। छत्तीसगढ़ ने अपने जल अधिकारों, किसानों के हितों एवं राज्य की आवश्यकताओं को प्रमुखता देते हुए अपना पक्ष प्रस्तुत किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा विवाद के समाधान के लिए संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

श्री तोखन साहू ने इस पहल का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के समन्वय एवं दोनों राज्यों के सकारात्मक सहयोग से महानदी जल विवाद का न्यायसंगत एवं स्थायी समाधान निकलेगा।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनटीपीसी कोरबा में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

Thu Jul 30 , 2026
जमीनी स्तर से उत्कृष्टता की ओर: एनटीपीसी कोरबा युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को दे रहा नई उड़ान कोरबा ।युवा खिलाड़ियों में फुटबॉल को बढ़ावा देने तथा जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एनटीपीसी कोरबा के नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत 30 […]

You May Like

Breaking News