केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ग्राम झलियापुर में आयोजित 11 कुण्डीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में हुए शामिल

मुंगेली ।केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने जिला मुंगेली के ग्राम झलियालपुर में भगवान शिव की कृपा प्राप्ति हेतु आयोजित 11 कुण्डीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में सहभागिता की। इस पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11 कुण्डों में विधिवत आहुतियों का समर्पण किया गया तथा शिव महापुराण कथा के माध्यम से भगवान शिव के दिव्य स्वरूप, लीलाओं एवं उपदेशों का भावपूर्ण श्रवण किया गया।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि रूद्र महायज्ञ एवं रूद्राभिषेक को सनातन परंपरा में विशेष महत्व प्राप्त है। रूद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का अत्यंत प्रभावशाली साधन माना जाता है, जिससे वातावरण की शुद्धि, मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा का संचार तथा लोककल्याण की भावना सुदृढ़ होती है। ऐसे वैदिक अनुष्ठान न केवल व्यक्तिगत जीवन में संतुलन और आध्यात्मिक चेतना का विकास करते हैं, बल्कि समाज में सद्भाव, संस्कार और सामूहिक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण जीवन को ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करता है तथा मानव को कर्तव्य, करुणा और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। पावन आयोजन में क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

*खेल से होता है सर्वांगीण विकास :राजेश सूर्यवंशी

Fri Jan 23 , 2026
बिलासपुर। विकास खंड मस्तूरी जिला बिलासपुर में अंतर संकुल स्तरीय खेल महोत्सव 2025-26 की कड़ी में संकुल केंद्रकन्या सीपत बालक सीपत के संयुक्त तत्वाधान और स्व बालक राम लदेर सेवा संस्था जांजगीर चाम्पा के विशेष सहयोग से अंतर संकुल स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन खेल ग्राम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला […]

You May Like

Breaking News