बिलासा ताल में प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज का दीपावली मिलन एवं आंवला नवमी भोज संपन्न

बिलासपुर। प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज बिलासपुर द्वारा आयोजित दीपावली मिलन एवं आंवला नवमी भोज का कार्यक्रम रविवार को बिलासा ताल में हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के स्वजातीय बंधुओं, मातृशक्तियों एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सपरिवार सहभागिता निभाते हुए आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आंवला पूजन के साथ हुआ। उपस्थित स्वजातीय बंधुओं एवं मातृशक्तियों ने एक-दूसरे से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली एवं आंवला नवमी की शुभकामनाएं दीं। परिवार सहित आंवला पूजन के पश्चात भगवान लक्ष्मी-नारायण की भव्य महाआरती की गई। इसके बाद सभी ने श्रद्धापूर्वक आंवला नवमी भोज एवं प्रसाद ग्रहण किया।

भोज के पश्चात मातृशक्तियों द्वारा पारंपरिक सुआ नृत्य, गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास भर दिया। सामूहिक छायाचित्र के पश्चात कार्यक्रम का समापन दीपदान के साथ हुआ। सभी मातृशक्तियों ने सरोवर में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा दीप प्रवाहित कर सुख, समृद्धि एवं समाज की मंगलकामना की।

इस आयोजन की विशेषता समाज के लोगों की एकजुटता, आपसी प्रेम, पारिवारिक सहभागिता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान रहा। महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को सामाजिक एकता और सद्भाव का सुंदर उदाहरण बना दिया। 

कार्यक्रम की अंत में दिवंगत अशोक सोनी, अभिलाष सोनी के लिए शोक सभा आयोजित कर दो मिनट मौन धारण किए|

कार्यक्रम प्रभारी पवन सोनी रहे।

कार्यक्रम में संरक्षक श्री अनुप सोनी, श्री पुरुषोत्तम लाल सोनी, श्री राजेंद्र कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश सोनी, श्री सूर्यकांत सोनी, उपाध्यक्ष श्री राम कुमार सोनी, महासचिव डॉ. रुद्र नारायण सोनी, महामंत्री श्री प्रेम कुमार सोनी, श्री चंद्रकांत सोनी, श्री गुनाराम सोनी, श्री शेष सोनी, श्री ईश्वर लाल सोनी, श्री दिनेश सोनी, श्री सी.एल. सोनी, श्री मनहरण सोनी, श्री शैलेष सोनी, श्री ए.के. सोनी, श्री मदन लाल सोनी, श्री श्रीजल सोनी, श्री प्रेम सोनी, श्री प्रहलाद सोनी, श्री गोपाल सोनी, श्री सागर सोनी, श्री प्रमोद सोनी, श्री घनाराम सोनी, श्री संतोष सोनी, श्री निखिल सोनी, श्री प्रकाश सोनी, श्री विशेष सोनी, श्री विशाल सोनी, श्री महेश सोनी, श्री रुद्र सोनी, श्री रुद्रांश सोनी, श्री सूर्य प्रकाश सोनी, श्री अमित सोनी, श्री अक्षत सोनी, श्री शिखर सोनी, श्री सुरेश सोनी, श्री संभव सोनी, श्री कृष्ण कुमार सोनी, श्री वासु सोनी, श्री मुकेश सोनी, श्री शिव सोनी, श्री सुनील सोनी, श्री दीपक सोनी सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

महिला विंग की ओर से श्रीमती सरोज सोनी, श्रेया सोनी, श्रीमती रत्ना सोनी, श्रीमती वर्षा सोनी, श्रीमती सुनीता सोनी, श्रीमती गौरी सोनी, सुधा सोनी, श्रीमती निशा सोनी, श्रीमती करुणा सोनी, श्रीमती सुषमा सोनी, श्रीमती वैशाली सोनी, श्रीमती कल्याणी सोनी, पदमा सोनी, श्रीमती स्मिता सोनी, श्रीमती शैली सोनी, श्रीमती जमुना सोनी, श्रीमती सहोदया सोनी, श्रीमती अनीता सोनी, श्रीमती सुशीला सोनी, श्रीमती किरण सोनी, श्रीमती लक्ष्मी सोनी, श्रीमती लवली सोनी, श्रीमती मानवी सोनी, श्रीमती भारती सोनी, श्रीमती शिखा सोनी, श्रीमती सपना सोनी, श्रीमती पूनम सोनी, श्रीमती शैल सोनी, श्री आभा सोनी, अनुभा सोनी, श्रीमती गिरजा सोनी, श्रीमती संध्या सोनी, श्रीमती रमा तिवारी, श्रीमती नेहा सोनी, श्रीमती मीना सोनी, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती गीतांजलि सोनी, श्रीमती आशा सोनी, श्रीमती इंद्राणी सोनी, श्रीमती आर.बी. सोनी, श्रीमती कुलेश्वरी सोनी, श्रीमती सुष्मिता सोनी, श्रीमती भूमि सोनी, श्रीमती राजप्रिया सोनी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने सहभागिता निभाई।

समाज के सभी सदस्यों एवं परिवारों की सामूहिक सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। इस आयोजन ने समाज में आपसी मेल-मिलाप, पारिवारिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं एवं सामाजिक सहभागिता को और मजबूत करने का संदेश दिया।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News