विलास देवी केवट एयरपोर्ट की जन सुविधा बिल्डिंग निर्माण पूरा होने के बाद भी बंद पड़ी 

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने शीघ्र ही इसके लोकार्पण और इसे सुचारु रूप से संचालित करने की मांग की 

जन सुविधा बिल्डिंग में कैंटीन, लाउंज, सीटिंग एरिया और लेडीज जेंट्स टॉयलेट सभी का प्रावधान 

बिलासपुर 22 नवंबर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर बनकर तैयार हो चुकी है जन सुविधा बिल्डिंग के शीघ्र लोकार्पण की मांग की है। गौर तलब है कि बिलासपुर एयरपोर्ट में यात्रियों को छोड़ने और लेने जाने वाले व्यक्तियों को बिना किसी सुविधा के बाहर खड़े रहना पड़ता था । यहां तक की फ्लाइट में देरी होने पर बरगद पेड़ के नीचे यात्रियों को खाना खाने मजबूर होना पड़ता था । इन सबको देखते हुए ही समिति के द्वारा लंबे समय से एक जन सुविधा बिल्डिंग की मांग की गई थी जिसमें लेडिस जेंट्स टॉयलेट के अलावा एक छोटी कैंटीन सीटिंग एरिया आदि सभी हो। 

करीब 1 साल पहले जिला प्रशासन के द्वारा 25 लाख रुपए की लागत से इस जन सुविधा बिल्डिंग का काम एक निजी कंपनी को सी एस आर मद से करने के निर्देश दिए थे । प्रारंभिक निर्देश के अनुसार या बिल्डिंग 3 महीने में तैयार होने थी हालांकि इसे तैयार होने में 9 माह से अधिक का समय लगा। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि अब बनकर तैयार हो चुकी बिल्डिंग में सिटिंग एरिया कैंटीन टॉयलेट के अलावा एक छोटा लाउंज भी बनाया गया है। समिति ने मांग की कि एक बार जब यह बिल्डिंग तैयार हो चुकी है तो इसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जाना चाहिए और इसके अंदर कैंटीन संचालित करने के लिए किसी ठेकेदार की व्यवस्था तुरंत होनी चाहिए या फिर शुरुआत में निजी कंपनी को ही कैंटीन संचालित करने के लिए कहा जाना चाहिए। समिति ने कहा कि इस बिल्डिंग के होने से आम जनता को बहुत अच्छी सुविधा मिलने की संभावना है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से सर्वश्री रवि बनर्जी बद्री यादव अनिल गुलहरे शिरीष कश्यप ऋषि राज गौतम गोपी राव अकबर खान मोहन जायसवाल समीर अहमद बबला विनय शुक्ला विजय वर्मा संदीप बाजपेई केशव गोरख आशुतोष शर्मा मजहर खान महेश दुबे टाटा अमर बजाज अकील अली मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News