प्रदेश स्तरीय ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री के नाम जनजाति बहाली के लिए 08दिसंबर को अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में सौंपेंगे ज्ञापन

(कबीर गुरुद्वारा में  आयोजित महाबैठक में निर्णय)

.बिलासपुर । पनिका पनका समाज के समाज प्रमुख आज बस्तर सरगुजा,बिलासपुर (रायपुर ,दुर्ग छोड़) उपस्थित हुवे,इसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देवधर महंत ने किया। उन्होंने संबोधित कर अंबिकापुर का नाम प्रस्तावित किया।इस पर गहन मंथन हुवा,बाद में पनिका समाज महासमिति नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ फूलदास महंत ने बस्तर, जगदलपुर,सरगुजा और बिलासपुर से आयोजन समिति बनाकर घोषणा कर दिया कि छत्तीसगढ़ में पनिका पनका जाति समुदाय को अनुसूचित जनजाति में बहाल करने हेतु “तख्ता बोलेगा”मौन शालीनता महारैली अंबिकापुर से निकलकर कलेक्टर महोदय के माध्यम से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और  मुख्य मंत्री  विष्णु देव साय के नाम सौंपेंगे। अंत में गुरुद्वारा समिति कीर्तिनगर झोपड़पारा बिलासपुर के अध्यक्ष  उत्तम दास मानिकपुरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News