बिलासपुर,(CGN 36) छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के इस कार्यकाल का तृतीय वार्षिक आम सभा “सराफा महा सम्मेलन 2026” जिला बिलासपुर सराफा एसोसिएशन एवं समस्त इकाईयों द्वारा 28 जून को बिलासपुर में किया जा रहा है जो सराफा व्यवसाय एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए छग सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि कार्यक्रम रामदेव लॉन, 36 मॉल के बगल में, मंगला चौक, बिलासपुर में 28 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होगा जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के उप मुख्य अतिथि अरूण साव होंगे तथा केन्द्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार तोखन साहू विशिष्ट अतिथि,प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में राजेश वर्मा सांसद, खगड़िया लोकसभा बिहार , अमर अग्रवाल विधायक, बिलासपुर , धरम लाल कौशिक विधायक, बिल्हा ,ठा. धरमजीत सिंह विधायक, तखतपुर , सुशांत शुक्ला विधायक, बेलतरा अटल श्रीवास्तव विधायक, कोटा , सौरभ सिंह अध्यक्ष, CMDC, कृष्ण कुमार बांधी पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक,मस्तुरी,
अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति प्रतिनिधि:
सतीश थोरानी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, शिवराज भंसाली आधार स्तंभ, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन आदि की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
श्री सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य बिन्दु में जेम्स एण्ड मानसरोवर पार्क की भूमि विकास छ.ग. शासन का भंडार,स्वर्णकला बोर्ड का महत्व एवं गठन की मांग,सराफा व्यवसाय से जुड़े मुद्दो पर चर्चा,पुलिस एवं भारतीय मानक ब्यूरों विभाग द्वारा मार्गदर्शन तथा सराफा रत्न सम्मान एसोसिएशन के आधार स्तंभ, सभी अध्यक्ष एवं सभी संभाग के विशिष्ट सक्रिय सदस्यगण,नवगठित सदस्यों का स्वागत पश्चात खुला मंच एवं सुझाव लिए जाएंगे।
–


