
बिलासपुर । रविवार को प्रार्थना भवन में जल संसाधन विभाग परिसर में फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स, छत्तीसगढ़, जिला समिति बिलासपुर की मासिक बैठक संपन्न हुई ।
बैठक के प्रारंभ में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा नशामुक्ति के संबंध में जानकारी दी गई एवं उपस्थित सभी सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात माह जुलाई एवं अगस्त में जन्मदिन वाले साथियों का सम्मान किया गया।
जिला समिति के अध्यक्ष इं. बी. एन. ओझा ने जानकारी दी कि जिला समिति के प्रयासों से मुख्य अभियंता, हसदेव कछार जल संसाधन विभाग, इं. एस. के. पांडेय ने निम्न हेतु सहमति प्रदान की है –
1. जिला समिति को कार्यालय हेतु अनुमति,
2. प्रार्थना भवन के सभा कक्ष का नामकरण सर एम. विश्वेश्वरैया के नाम पर करना तथा सभा भवन में उनके जीवन-परिचय को प्रदर्शित करना,
3. चौक में विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा एवं स्वागत द्वार निर्माण के प्रयास में सहयोग का आश्वासन।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई –
दिनांक 4 सितंबर को संघरत्न टुटेजा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं खाद्य सामग्री वितरण हेतु सभी सदस्यों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया।
अभियंता दिवस कार्यक्रम हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी के रूप में इं. रविन्द्र मिश्रा को तथा सहयोगी के रूप में इं. आर. के. दीक्षित एवं इं. अनिल सोनी को नियुक्त किया गया।- अभियंता दिवस हेतु सहयोग राशि 1200 रुपये प्रति परिवार निर्धारित की गई, जिसे शीघ्र जमा करने का अनुरोध किया गया।
– माह जुलाई में स्थगित सपरिवार पिकनिक कार्यक्रम में जमा सहयोग राशि, जो सदस्य वापस लेना चाहते हैं उन्हें नकद वापस की जाएगी तथा जो सदस्य चाहें उनकी राशि अभियंता दिवस में समायोजित कर दी जाएगी।
बैठक में नवीन सदस्यों – इं. डी. जायसवाल, एच. सी. वर्मा, आर. के. सिंह एवं प्रेमकांत शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक को प्रांतीय संरक्षक इं. गहवई ने भी संबोधित किया। अंत में जिला समिति संरक्षक इं. आर. पी. शुक्ला ने समस्त कार्यवाही की संक्षिप्त जानकारी देते हुए आभार व्यक्त किया और बैठक समाप्ति की घोषणा की।
बैठक में सर्वश्री एच. सी. वर्मा, वाई. एल. देवांगन, उमाकांत मिश्रा, पी. सी. साहू, के. के. सोनी, रवि मोहन, एस. पी. मिश्रा, डी. आर. शर्मा, आर. के. सिंह, जी. एस. कोरी, बी. एन. उपाध्याय, ए. के. गुप्ता, के. के. वर्मा, एस. के. भोंसले, बी. पी. स्वर्णकार, आई. एस. कश्यप, के. एस. मरकाम, जे. के. सेन, आर. पी. ओझा, एच. सी. राठौर, रोहित कुमार साहू, पी. सी. शर्मा, आर. पी. शर्मा, जे. एस. राठौर, डी. पी. पाठक, एच. एस. प्यासी, एच. आर. नागर, ए. के. राय, आर. आर. सर्वे, ए. के. रायजादा, पी. के. मिश्रा, एस. आर. धीवर, आर. के. मानसर, सतीश कुमार सराफ, डी. जायसवाल, आर. के. दीक्षित, आर. एस. राठौर, एस. भांबरी, राजीव नयन शर्मा, के. व्ही. शेंडे, पी. आर. राव, एस. पाटनवार, एल. के. गहवई, एल. डी. गजभिए, आर. पी. शुक्ला, सत्यपाल सिंह चावला, एस. के. जैन, एस. मानुरकर, जे. पी. सोनी, एस. एल. नायक, आई. पी. जायसवाल, आर. के. मित्तल, राजेन्द्र सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Mon Aug 24 , 2026
“हमर पहुना” में उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रवीण झा ने साझा किया संघर्ष से सफलता तक का सफर; एयरपोर्ट, उद्योग और रोजगार को बताया प्राथमिकता कहा: विकास के मामले में बिलासपुर काफी पीछे,सरकार की प्राथमिकता में रायपुर,दुर्ग, भिलाई,राजनांदगांव,बस्तर और जशपुर ,कवर्धा है ,बिलासपुर का वास्तु शास्त्र शायद खराब है बिलासपुर। बिलासपुर […]