बिलासपुर । भाजपा महापौर प्रत्याशी की जाति सर्टिफिकेट के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की तिथि 12 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है ।
बसपा के महापौर प्रत्याशी आकाश मौर्य द्वारा भाजपा महापौर प्रत्याशी एल पद्मजा की पिछड़ा वर्ग की जमा दस्तावेज की मांग करने पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिस पर कोर्ट ने आज 10 फरवरी को सुनवाई की तिथि नियत की थी । जस्टिस बी डी गुरु ने याचिका पर सुनवाई को 12 फरवरी तक आगे बढ़ा दिया है जबकि महापौर और पार्षदों के लिए मतदान कल 11 फरवरी को होगा.


