
*ट्रेनों के सुगम परिचालन के साथ लाइन क्षमता में होगी वृद्धि।*
*इस महत्वपूर्ण कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित |*
बिलासपुर – 25 नवम्बर 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत राबर्टसन स्टेशन यार्ड में रेल लाइन की थ्रू कनेक्टिविटी तथा केबिन को लाइन से जोड़ने हेतु यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। लाइन क्षमता विकास के इस कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।
राबर्टसन स्टेशन में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य पूर्ण होने से अतिरिक्त लाइन कनेक्टिविटी क्षमता विकसित होगी। जिससे यार्ड के बीच ट्रेनों की आवाजाही में सुविधा के साथ ही ट्रेनों का परिचालन अधिक सुगम होगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के फलस्वरूप कुछ ट्रेनों का परिचालन अल्पकालिक प्रभावित रहेगा। *विवरण इस प्रकार है –*
*रद्द रहने वाली गाडियां:-*
👉 दिनांक 27 से 30 नवम्बर 2026 तक रायगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।👉 दिनांक 27 से 30 नवम्बर 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
👉 दिनांक 28 से 29 नवम्बर 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
👉 दिनांक 29 से 30 नवम्बर 2026 तक रायगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाड़ी :-*
👉 दिनांक 27 से 30 नवम्बर 2026 तक गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी |
👉 दिनांक 27 से 30 नवम्बर 2026 तक गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

