बिलासपुर। शनिवार को व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक द्वारा रात्रि लगभग 08:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर अपनी कार में रखी गई थी। इसके पश्चात वे दुकान का शटर बंद कर रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार का दरवाजा खोलकर कार में रखे बैग को चोरी कर लिया गया। उक्त बैग में लगभग ₹8,00,000 था ।घटना के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई है। आरोपी की पतासाजी हेतु अलग-अलग स्थानों पर टीम लगाकर त्वरित कार्यवाही की जा रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sun Mar 8 , 2026
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री व् सुधांशु मिश्रा ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दल भाजपा और सरकार के संरक्षण में प्रदेश में अफीम की खेती की जा रही है । यह मामला उजागर हों जाने के बाद गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए […]