रामन विवि के कथित लापता छात्र बिहार निवासी रोहित कुमार के बारे में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिल रहे

बिलासपुर ।दिनांक 7मार्च को थाना कोटा में गुम इंसान प्रकरण क्रमांक 29/2026 दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सी वि रमन यूनिवर्सिटी छात्रावास कोटा में रहने वाले रोहित कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता अमरेन्द्र कुमार, निवासी महावीर कॉलोनी संगम चौक, गया बिहार दिनांक 06.03.2026 को शाम लगभग 4:00 बजे से छात्रावास से लापता हैं। इस संबंध में छात्रावास प्रभारी की रिपोर्ट पर थाना कोटा में गुम इंसान कायम कर जांच एवं पता तलाश की जा रही है।

जांच के दौरान छात्रावास के कमरे से एक मोबाइल (बिना सिम), ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित नोट्स वाला एक राइटिंग पेज जिसमें बेटिंग के रूल्स लिखे गए हैं तथा एक नोटबुक बरामद हुई है जिसमें लगभग 40,77,400 रुपये का हिसाब दर्ज पाया गया है।रोहित कुमार के मोबाइल पे उसके माँ को स्वेच्छा से कहीं जाने का मैसेज भेजा गया है जो डिलीवर नहीं हुआ ।

पुलिस द्वारा छात्रावास के छात्रों, मित्रों एवं परिचितों से पूछताछ कर कथन लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुई है कि गुम इंसान रोहित कुमार ऑनलाइन गेमिंग में सक्रिय था और विभिन्न लोगों से पैसों का लेन-देन करता था। घटना दिनांक को भी उसने अपने साथियों से कैश में पैसों की माँग की जिसे यू पी आई से तुरंत वापस करने की बात कही ।इस संबंध में मोबाइल कॉल डिटेल, बैंक खाते की जानकारी तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण किया गया हैं ।

बैंक डिटेल में 7 लाख का ट्रांजेक्शन मिला हैं जिसमें कई लोगों से,ऐप से पैसे लिए एवम दिए गए हैं ।

साथ ही आसपास के स्थानों जैसे यूनिवर्सिटी गेट, मोबाइल नाका चौक, खत्री इंटरप्राइजेस, स्कूल, यूको बैंक एटीएम, पेट्रोल पंप एवं अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया है तथा गुम इंसान की जानकारी अन्य जिलों को भी भेजी गई है।

डॉग स्क्वाड की सहायता से छात्रावास से रेलवे स्टेशन कोटा तक खोजबीन की गई।यूनिवर्सिटी प्रबंधन को नोटिस देकर जवाब मांगा गया हैं ।गुम इंसान रोहित कुमार के भाई बहन को इसके बेटिंग में पैसे लगाने और हार जाने की जानकारी थी ।पुलिस द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ परिजनों को जांच में शामिल कर पूरे पहलुओं की जानकारी दी जा रही हैं ।आम नागरिकों से पुलिस ने अपील है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त युवक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना कोटा, जिला बिलासपुर को सूचित करें।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जाति प्रमाण पत्र उच्च स्तरीय छानबीन कमेटी द्वारा खारिज करने बाद के के कटारे ने हाईकोर्ट में किया अपील, गुरु चेले की जोड़ी को कौन दे रहा संरक्षण?

Fri Mar 13 , 2026
बिलासपुर । प्रधानमंत्री सड़क योजना के मुख्य अभियंता के के कटारे के जाति प्रमाण पत्र को लेकर हुई शिकायतों पर उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति द्वारा प्रमाण पत्र अमान्य करने के बाद राज्य शासन द्वारा हालांकि कटारे के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है लेकिन कटारे के द्वारा […]

You May Like

Breaking News