कौन है वह रसूखदार रेत माफिया जिसको प्रशासन और खनिज विभाग संरक्षण दे रहा,जिला भाजपा अध्यक्ष ग्रामीण ने खुला आरोप लगाकर संकेत दिया कि सत्तारूढ़ दल में काफी कुछ ठीक नहीं चल रहा

अपनी ही पार्टी की सरकार के जिला प्रशासन और खनिज विभाग पर गंभीर आरोप लगाने वाले भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल का इशारा आखिर किसकी ओर है?

सत्तारूढ़ दल के कई नेता रेत और कोयले के धंधे में हैं ।

 

बिलासपुर । जिला भाजपा अध्यक्ष ग्रामीण ने अवैध रेत उत्खनन को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर उंगली उठा दी है । उन्होंने जिला प्रशासन और खनिज विभाग के रवैए पर आपत्ति जताते हुए रसूखदार रेत माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाकर खलबली बचा दी है । यह रसूखदार रेत माफिया कौन है और जिला भाजपा अध्यक्ष उससे नाराज क्यों है यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन सच्चाई यह भी है कि भाजपा संगठन का एक पदाधिकारी रेत के व्यापार से जुड़ा हुआ है ।

भाजपा में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा किसी नेता का रिश्तेदार आन लाइन सट्टा खिलाते पकड़ाया जा रहा है और उसे बीमार बता अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है तो नगर निगम के अधिकाश पार्षद अपने रिश्तेदारों के नाम पर निर्माण कार्य का ठेका ले लिए है ।पार्टी के आम कार्यकर्ताओं की कोई भी सुध नहीं ले रहा अब तो भारतीय जनता पार्टी के जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने सीधे जिला प्रशासन और खनिज विभाग पर गंभीर आरोप जड़ते हुए पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि छोटे वाहनों पर कार्रवाई का दिखावा कर बड़े रसूखदार खनिज माफिया को खुली छूट दी जा रही है।

बुधवार को कलेक्ट्रेट में भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने तीखे शब्दों में कहा कि कोटा–बेलगहना क्षेत्र में अवैध उत्खनन खुलेआम जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि:खनिज विभाग केवल ट्रैक्टरों पर कार्रवाई कर “औपचारिकता” निभा रहा है जबकि बड़े पैमाने पर पोकलेन मशीनों से अरपा नदी और अन्य स्थानों पर रेत का अवैध उत्खनन जारी है।

रसूखदार लोगों को संरक्षण देकर प्रशासन “चयनात्मक कार्रवाई” कर रहा है। आम कार्यकर्ता प्रशासन पर आरोप लगाए तो कोई खास तवज्जो नहीं मिलता लेकिन जिला भाजपा अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी की सरकार के जिला प्रशासन और खनिज विभाग पर आरोप लगाकर अनेक गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

जब मोहित का फूटा गुस्सा

जिला भाजपा ग्रामीण के अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने सीधे तौर पर कहा कि:छोटे ट्रैक्टर चालकों को पकड़कर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि बड़े-बड़े पोकलेन से अवैध उत्खनन करने वाले माफिया पर कोई हाथ नहीं डाल रहा।

अरपा नदी पर अवैध उत्खनन का आरोप

भाजपा संगठन के जिला प्रमुख श्री जायसवाल  ने खास तौर पर अरपा नदी का जिक्र करते हुए कहा कि:नदी से बड़े स्तर पर रेत निकासी हो रही है।परिवहन भी बिना रोक-टोक जारी है ।स्थानीय स्तर पर शिकायतें लगातार मिल रही हैं।यह मामला पर्यावरणीय नुकसान और राजस्व हानि—दोनों दृष्टि से गंभीर माना जा रहा है।

मोहित जायसवाल ने बताया कि इस पूरे मामले की शिकायत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से की जा चुकी है। जिस पर अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई हुई हो ऐसा दिखता तो नहीं। अब तक कोई ठोस बदलाव नजर नहीं आया

भाजपा जिला अध्यक्ष को लगा कि सरकार तो अपनी ही पार्टी की है तो उन्होंने लहजा बदलते हुए कहा “भाजपा सरकार में यह सब नहीं चलेगा।”

सत्तारूढ़ दल का नेता वह भी पार्टी का जिला अध्यक्ष इतना गंभीर आरोप लगा रहा हो तो यह स्पष्ट होता है कि भाजपा में काफी कुछ ठीक नहीं है । पार्टी के जिला अध्यक्ष रेत माफियाओं को संरक्षण देने का गर्भीर आरोप लगा रहा है तो आम जन को यह जानने का अधिकार है कि आखिर वह रेत माफिया कौन है ?

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर प्रेस क्लब के सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया लोकार्पण

Sun Apr 12 , 2026
बिलासपुर (CGN 36) । उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने  आज शाम बिलासपुर प्रेस क्लब के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का  लोकार्पण किया ।  इस मौके पर उन्होंने बिलासपुर प्रेस क्लब के गौरवमयी इतिहास  का उल्लेख करते हुए कहा कि अभी तो प्रेस क्लब के नवीनीकरण के लिए 31 लाख  रुपए दिए गए […]

You May Like

Breaking News