
बिलासपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जयरामनगर में शासन की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी जी उपस्थित रहे।
संघर्ष से सफलता तक:
मुख्य अतिथि का प्रेरक उद्बोधन
अपने उद्बोधन में श्री राजेश सूर्यवंशी ने साइकिल योजना की पृष्ठभूमि और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भावुक होते हुए अपने छात्रजीवन के संघर्षों और प्रारंभिक चुनौतियों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उस प्रारंभिक दौर में गरीबी, संसाधनों की कमी और जागरूकता के अभाव के कारण बेटियाँ शिक्षा से वंचित रह जाती थीं।
उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि वर्ष 2003 में भाजपा सरकार के गठन के बाद, तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी ने स्कूली शिक्षा में बेटियों की घटती संख्या को बेहद गंभीरता से लिया। इसी दूरगामी सोच के साथ वर्ष 2004-05 में ‘सरस्वती साइकिल योजना’ की नींव रखी गई, जिसका मुख्य ध्येय बेटियों को निर्बाध शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना था।
राजेश सूर्यवंशी ने गर्व के साथ कहा, “इस योजना का सुखद परिणाम आज हमारे सामने है। छत्तीसगढ़ की बेटियां अब प्रशासनिक, राजनैतिक और हर तकनीकी क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहराकर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।” उन्होंने सभी छात्राओं को पूरी निष्ठा से पढ़ाई करने और अपने माता-पिता व क्षेत्र का गौरव बढ़ाने का आह्वान करते हुए अपनी वाणी को विराम दिया।
इस गरमामयी उपस्थिति के अवसर पर भाजपा जयरामनगर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: राजेंद्र बंसल , वीरेन्द्र पटेल , राधेश्याम मिश्रा , कपिल पटेल , भास्कर पटेल , सीटू चावला , कुशल पटेल ,कैलाश पटेल , हिरेन्द्र पटेल ,शिव सिदार ,रघुवीर जी,श्रीमती संगीता अंचल (सरपंच), श्रीमती मोइत्रा मैडम , शिवनंदन साहू साथ ही विद्यालय के समस्त स्टाफ, बड़ी संख्या में छात्र – छात्राएं और क्षेत्रीय ग्रामीण जन इस हर्षोल्लास से भरे क्षण के साक्षी बने। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sat Aug 1 , 2026
पश्चिम और दक्षिण भारत के लिए कोई हवाई उड़ान नहीं – हैदराबाद और मुंबई के लिए बिलासपुर से प्रारंभ होने वाली ट्रेन भी नहीं बिलासपुर 1 अगस्त हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति में बिलासपुर से हैदराबाद और इंदौर होकर मुंबई उड़ान जल्दी से जल्दी प्रारंभ करने की मांग की […]