*तिरंगे की शान में सराबोर हुआ बिलासपुर,निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

 

100 मीटर लंबे

तिरंगे के साथ मिनी स्टेडियम से रिवरव्यू तक गूंजा वंदे मातरम्, देशभक्ति गीतों पर झूमे शहरवासी*

*जिला प्रशासन और नगर निगम का आयोजन*

बिलासपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आज मिनी स्टेडियम से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों की सहभागिता से निकली इस यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

यात्रा में छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने 100 मीटर लंबे विशाल तिरंगे को थामकर सहभागिता की। शान से लहराता तिरंगा, देशभक्ति गीतों की गूंज और भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। देशभक्ति गीतों की धुन पर युवा और शहरवासी उत्साह के साथ झूमते नजर आए। मिनी स्टेडियम से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रिवरव्यू पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रास्तेभर नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इस आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।तिरंगा यात्रा में संभागायुक्त श्री सुनील जैन,आईजी श्री रामगोपाल गर्ग,कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल,निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे,जिपं सीईओ श्री संदीप अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित रहें।

*कलेक्टर ने कहा—आजादी का महत्व समझें, अपने कर्म से राष्ट्र निर्माण में दें योगदान*

 

समापन अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें आजादी के महत्व को समझना चाहिए और उन वीरों की कुर्बानियों को सदैव स्मरण रखना चाहिए, जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत मिला।उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। हम जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वहां पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अपनी क्षमता का सत-प्रतिशत देकर देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। छोटे-छोटे अच्छे प्रयास जब करोड़ों नागरिकों की भागीदारी बनते हैं, तो वही देश के विकास की बड़ी ताकत बन जाते हैं।कलेक्टर ने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लें।

 

*तिरंगा यात्रा के दौरान एंबुलेंस को रास्ता दिलाने खुद आगे आए कलेक्टर*

 

*सिम्स चौक पर जाम में फंसी एंबुलेंस, कलेक्टर ने स्वयं संभाला मोर्चा*

तिरंगा यात्रा के दौरान सिम्स चौक के पास मिसान अस्पताल रोड पर ट्रैफिक जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। इसी दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल की नजर एंबुलेंस पर पड़ी। मरीज की स्थिति और एंबुलेंस की आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल स्वयं आगे बढ़कर ट्रैफिक को व्यवस्थित कराया और जाम को क्लियर करवाते हुए एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया। कलेक्टर की तत्परता से एंबुलेंस को तत्काल मार्ग मिला और वह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने कलेक्टर की इस संवेदनशील पहल की सराहना की।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

*स्वतंत्रता सेनानियों की याद में दौड़ा बिलासपुर,केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

Fri Aug 14 , 2026
बिलासपुर, 14 अगस्त 2026/केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज बिलासपुर में स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया। उनके साथ बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, […]

You May Like

Breaking News