महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन,”स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” की थीम पर श्री लोहाणा महापरिषद महिला विंग, ज़ोन 13 का प्रेरणादायी कार्यक्रम

बिलासपुर, 25 जुलाई। महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री लोहाणा महापरिषद, महिला विंग, ज़ोन 13 द्वारा “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” विषय पर गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन गुजराती समाज भवन, टिकरापारा, बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह के साथ हुआ। इसके पश्चात ध्वज गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ईको-फ्रेंडली उपहार भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ज़ोन 13 के प्रभारी श्री ललितभाई पुजारा ने लोहाणा कनेक्ट एप की जानकारी देते हुए समाज को डिजिटल रूप से जोड़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। ज़ोन 13 अध्यक्ष श्रीमती प्रगतिबेन मिरानी ने महिला विंग के विज़न एवं भावी योजनाओं से सभी को अवगत कराया। ज़ोनल युवा अध्यक्ष श्रीमती दीप्तिबेन मिरानी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन से महिलाओं को समाज सेवा एवं नेतृत्व के लिए प्रेरित किया। आरोग्य समिति की चेयरपर्सन श्रीमती सिद्धिबेन मिरानी ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। ज़ोनल सचिव श्रीमती स्वाति बेन मजीठिया ने अपने प्रेरक उद्बोधन से सभी का उत्साहवर्धन किया, जबकि बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता बेन पुजारा ने स्वागत भाषण देकर सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुश्री पाडेगांवकर (Gold Medalist, MBBS, DNB) ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं प्रभावी शैली में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने हार्मोनल परिवर्तन, पीसीओएस (PCOS), मेनोपॉज़, गर्भाशय एवं स्तन स्वास्थ्य, नियमित स्त्री रोग जांच, प्रजनन स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली एवं पोषण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी अनेक प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. अनुश्री पाडेगांवकर ने विस्तारपूर्वक एवं संतोषजनक समाधान किया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन श्रीमती प्रीति बेन बराई ने किया, जबकि अंत में श्रीमती वर्षा बेन ठक्कर ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों, मुख्य वक्ता, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

 साथ ही विशेष अतिथि के रूप में श्री केतन भाई सुतारिया, श्रीमती हीना बेन पारेख, श्रीमती भूमिका बेन पोपट, श्रीमती दीपिका कक्कड़ एवं श्रीमती तेजल कक्कड़ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की सफलता में लोहाणा महिला मंडल के सभी सदस्यों का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से महिला विंग की पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

बिलासपुर जिला श्रीमती कविता बेन पुजारा – जिला अध्यक्ष

श्रीमती रंजू बेन जोबनपुत्रा – जिला उपाध्यक्ष

श्रीमती वर्षा बेन ठक्कर – संयुक्त सचिव

श्रीमती प्रीति बेन बराई – सचिव

धमतरी जिला श्रीमती वंदना बेन मिरानी – ज़ोनल संयुक्त सचिव श्रीमती दीपिका बेन पोपट – संयुक्त सचिव श्रीमती ममता बेन लोहाणा – सदस्य,श्रीमती ममता बेन पालन – सदस्य

रायपुर जिला श्रीमती प्रगतिबेन मिरानी – ज़ोन 13 अध्यक्ष,श्रीमती दीप्तिबेन मिरानी – ज़ोनल युवा अध्यक्ष,श्रीमती स्वाति बेन मजीठिया – ज़ोनल सचिव,श्रीमती दीप्तिबेन माणिक – राज्य अध्यक्ष

श्रीमती निशिता बेन माणिक – राज्य उपाध्यक्ष, श्रीमती मीता बेन माणिक – जिला अध्यक्ष,

श्रीमती जैस्मिन बेन चंदाराणा – जिला उपाध्यक्ष

श्रीमती भावना बेन सोमैया – जिला संयुक्त सचिव,

राजनांदगांव जिला श्रीमती सिद्धिबेन मिरानी – आरोग्य समिति चेयरपर्सन,श्रीमती निशा बेन जोबनपुत्रा – जिला अध्यक्ष,श्रीमती गीता बेन – जिला उपाध्यक्ष,श्रीमती दीपा बेन ठाकर – जिला संयुक्त सचिव,श्रीमती उषा बेन सोनछात्रा – ज़ोनल उपाध्यक्ष,श्रीमती दिव्या बेन नागड़िया – राज्य सचिव,श्रीमती मयूरी बेन कोटेचा – जिला सचिव । साथ ही SLMP ट्रस्टी श्री किशनभाई मिरानी, ज़ोन 13 के चेयरमैन श्री प्रकाशभाई दावड़ा एवं ज़ोन 13 के प्रभारी श्री ललितभाई पुजारा के प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं सतत सहयोग के लिए महिला विंग, ज़ोन 13 द्वारा विशेष आभार व्यक्त किया गया।

यह आयोजन महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाने तथा “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं अत्यंत सफल पहल सिद्ध हुआ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News