
पश्चिम और दक्षिण भारत के लिए कोई हवाई उड़ान नहीं – हैदराबाद और मुंबई के लिए बिलासपुर से प्रारंभ होने वाली ट्रेन भी नहीं
बिलासपुर 1 अगस्त हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति में बिलासपुर से हैदराबाद और इंदौर होकर मुंबई उड़ान जल्दी से जल्दी प्रारंभ करने की मांग की है। समिति ने कहा की बिलासपुर से उत्तर भारत जाने के लिए सप्ताह में चार दिन दिल्ली और सप्ताह में 2 दिन कोलकाता पूर्व भारत के लिए तो हवाई सुविधा मौजूद है परंतु दक्षिण भारत और पश्चिम भारत जाने के लिए कोई भी हवाई सुविधा नहीं है। समिति ने यह भी बताया कि बिलासपुर से हैदराबाद या मुंबई के लिए यही से प्रारंभ होने वाली कोई ट्रेन भी नहीं है जिसके कारण अन्य शहरों से आ रही रेलगाड़िया में रिजर्वेशन भी नहीं मिलता।
गौर तलब है कि हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के वेदर पर देश की चारों दिशाओं में काम से कम एक महानगर तक सीधी हवाई सेवा की मांग विगत 5 साल से की जा रही है 2021 में जब बिलासपुर का एयरपोर्ट प्रारंभ हुआ था तब यह भरोसा दिलाया गया था कि देश के चारों दिशाओं में एक-एक महानगर तक उड़ान जल्दी ही उपलब्ध कराई जाएगी। मुंबई या हैदराबाद के लिए आज तक उड़ाने प्रारंभ नहीं हुई। विशेष कर हैदराबाद के लिए कम से कम 2 से 3 बार यह कहा गया कि यह उड़ान बहुत जल्दी प्रारंभ होगी परंतु आज तक इस उड़ान का कोई अता पता नहीं। यहां तक की रीवा से हैदराबाद की उदास वाया रायपुर प्रारंभ की गई है जबकि इस बिलासपुर होकर किया जा सकता था।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से सर्वश्री रवि बनर्जी ऋषि राज गौतम मनोज श्रीवास दीपक कश्यप शिरीष कश्यप अनिल गुलहरे संतोष पीपलवा विभूतिभूषण गौतम जसवीर सिंह चावला देवेंद्र सिंह ठाकुर गौरव ऐरी समीर अहमद बबला महेश दुबे टाटा प्रतीक तिवारी संदीप बाजपेई केशव गोरख मनोज तिवारी प्रकाश बहरानी रंजीत सिंह तनुजा अखिल अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sat Aug 1 , 2026
4.5 लाख से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए गए कई पहल बिलासपुर।कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन प्रशासन, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, शिकायत निवारण तथा सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण […]