
बिलासपुर- तिफरा स्थित बिलासपुर मोटल में वंदे मातरम मित्र मंडल की 196 वीं बैठक संपन्न हुई, बैठक में अपोलो में कार्यरत डॉक्टर आकाश गर्ग ने लिवर एवं पेट संबंधी बीमारियों के बारे में जानकारी दी एवं कहा कि अत्यधिक शराब के सेवन से लिवर संबंधी बीमारियां होती हैं हम अपनी दिनचर्या भोजन चर्या में बदलाव कर एवं प्रतिदिन व्यायाम कर अपने को स्वस्थ रख सकते हैं सोने से कम से कम 3 घंटे पूर्व हमें रात का भोजन ग्रहण कर लेना चाहिए ,फाइबरयुक्त भोजन लेना चाहिए।
बैठक की शुरुआत हमेशा की भांति शंख ध्वनि, हनुमान चालीसा एवं संघ गीत *संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो। भला हो जिसमे देश का, वह काम सब किए चलो* से हुई गीत को जयप्रकाश लाल ने लिया जिसे सभी ने दोहराया।
बैठक में जय प्रकाश लाल,डॉ जेठू साहू,संजय गुप्ता,रमेश अग्रवाल,संजय शर्मा,रमेश शर्मा ने अपने विचार रखे एवं सभी ने एक स्वर में हिंदुओं को संगठित होने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने भारत पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम आज भले ही इस बात से खुश न हों कि भारत को युद्ध विराम नहीं करना चाहिए था लेकिन हमें प्रधान मंत्री पर एवं अपने देश की सेना पर पूरा भरोसा है , इस युद्ध विराम के दूरगामी परिणाम बहुत सुखद होंगे।
श्री जैन ने बताया कि 14 अगस्त 21 से शुरू हुआ वन्दे मातरम् मित्र मंडल एक ऐसा संगठन बन चुका है जो कैसी भी विपरीत परिस्थितियों में अपनी बैठक सम्पन्न करता है,अपने रचनात्मक कार्यक्रमों को अंजाम देता है,मित्र मंडल के समर्पित कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों के प्रति पूरे तन मन धन से कार्य कर रहे हैं।
अभी तक नगर में चार शाखाएं संचालित थीं आज से पांचवीं शाखा बिलासपुर दक्षिण(तिफरा क्षेत्र) की शुरू हो रही है।प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने घोषणा की *प्रभाकर राव संयोजक, सुशील भूरे एवं राजेश्वर भोसले को सहसंयोजक* नियुक्त किया गया।
बैठक के आयोजक सुरेन्द्र सिंह गुंबर ने बड़ी संख्या में आए वन्दे मातरम् मित्र मंडल के मित्रों का, डॉ आकाश गर्ग का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि यह हमारे होटल का सौभाग्य है कि निस्वार्थ भाव से काम कर रहे आप सभी मित्रों के चरण हमारे होटल में पड़े।
शपथ पृथ्वी सहगल ने दिलाई।
आयोजक सुरेन्द्र सिंह गुंबर एवं अतिथि डॉ आकाश गर्ग को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
संचालन प्रफुल्ल मिश्रा ने किया।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक ,मोबाइल:- 9827167176
Tue May 13 , 2025
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने ली बिलासपुर जिले की समीक्षा बैठक बिलासपुर जिला पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना/चौकी प्रभारियो को दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ संजीव शुक्ला द्वारा मंगलवार को जिला पुलिस बिलासपुर के सभी थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित […]