नहीं रहीं भाजपा की पूर्व पार्षद श्रीमती गोदावरी शेष, 92 वर्ष की आयु में हुआ देहावसान

बिलासपुर। आज सुबह किलावार्ड, जूना बिलासपुर नागोराव शेष नगर वार्ड की पूर्व पार्षद,प्रतिष्ठित महाराष्ट्रियन ब्राम्हण परिवार की सबसे वयोवृद्ध, मृदुभाषी, ममतामयी, व्यवहारिक मिलनसार श्रीमती गोदावरी शेष (आई) का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वे वर्ष 1999 से 2004 तक भाजपा से वार्ड पार्षद थीं और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक स्व.बबन राव शेष की धर्म पत्नी एवं स्व.राम शेष की माता थी।उनका जीवन बहुत सादगी भरा और सामाजिक दायित्वों से परिपूर्ण रहा था। असमय पति और जवान पुत्र को खोने के बाद भी अपने पुत्र वधु, पोते अभिषेक शेष पुत्री माया शेष और नाती डॉ अदिल बोराना, दामाद मुकेश बोराना को कभी भी वात्सल्य और पारिवारिक सुख की कमी नहीं होने दिया, जीवन में सतत् आगे बढ़ते हुए परिवार और मोहल्ले को एकता के सूत्र में बाँधे रखा। हमेशा मुस्कुराते चेहरे से अपने घर के चौखट पर कुर्सी बैठी हुई लोगों से मिलते हुए हालचाल अवश्य पूछती थीं उनके इसी माँ स्वरूप व्यवहार के कारण सभी मोहल्ले वासी उन्हें “आई” कहकर संबोधित करते थे । ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News