
बिलासपुर। रामा ग्रीन सिटी कल्याण समिति के चुनाव में राकेश कुमार अध्यक्ष और महेंद्र सिंह चौहान उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चुनाव में शैलेश सिंह बिसेन सचिव, व्ही. श्रीनिवासन राव सह सचिव तथा रविन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान पूर्व में कोरबा में निवासरत रहे हैं। वे वर्ष 2004 से 2019 तक नगर पालिक निगम कोरबा में लगातार पार्षद रहे। इसके अलावा राजपूत क्षत्रिय समाज में प्रवक्ता तथा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा में भी प्रवक्ता का दायित्व निभा चुके हैं।
चौहान ने बिलासपुर से ही बी.कॉम और एलएलबी की शिक्षा पूरी की है। सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए रामा ग्रीन सिटी के रहवासियों ने उन्हें उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

