*मुद्दों को भुनाने में सत्तारूढ़ दल भाजपा अग्रणी,  विपक्षी कांग्रेस निकली फिसड्डी*

a

 विधानसभा,लोकसभा,नगरीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस को कई मुद्दे मिले मगर वह भुनाने में फेल रही

बिलासपुर,।नगरीय निकायों के चुनाव तो गए अब त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव सप्ताह भर बाद होने है।सवा साल के भीतर चार बड़े चुनाव और सभी चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा। वह कभी नहीं थकी। पार्टी के नेता सिस्टमेटिक ढंग से तैयारी में जुटे रहे ।पार्टी के राष्ट्रीय नेता भी जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच लगातार जाकर उन्हें रिचार्ज करते रहे ।इसका नतीजा भाजपा को फायदा पहुंचाने वाला रहा ।

पार्टी के बड़े नेता जिसमें संगठन के बड़े नेता भी शामिल है,विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेताओं को कोर्ट कचहरी,जांच ,आरोपों में उलझाकर खुद अपनी पार्टी को चुनाव के लिए रणनीति बनाने में झोंक दिया ।वैसे तो कांग्रेस नेताओं को भाजपा को घेरने कई मुद्दे मिले लेकिन वे फिसड्डी साबित हुए । मुद्दों को वे भुना नहीं पाए और न ही मुद्दों को जनता तक अच्छे ढंग से ले जा पाए।

नगरीय निकायों के चुनाव की ही बात करें तो प्रत्याशी चयन में इतना गड़बड़ झाला कि पार्टी कार्यकर्ता बगावत पर उतर आए । हालांकि भाजपा में भी बगावत की खबर जरूर रही लेकिन किसी की भी हिम्मत पार्टी से दुश्मनी करने की नहीं रही । पार्टी के नेताओं ने ऐसी व्यवस्था की कि कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ जा ही नहीं पाए। भाजपा ने बेहतर ढंग से चुनाव लड़ा और शायद नतीजे उसके पक्ष में भी आ जाए लेकिन कांग्रेस की चुनावी रणनीति बिखरा बिखरा सा रहा । संगठन के नेताओं ने नगरीय चुनाव में मनमाने ढंग से प्रत्याशी घोषित किए । दावेदार पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतर गए। भाजपा ने कांग्रेस को भुनाने के लिए कई मुद्दे दिए लेकिन कांग्रेस की किस्मत ही खराब निकली ।

उदाहरण के लिए शराब सेवन से 9 लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने की घटना को भी कांग्रेस अच्छे से नहीं भुना पाई। इस मुद्दे की सरकार ने नहीं बल्कि प्रशासन के अधिकारियों ने हवा निकाल दी। कांग्रेस के नेता कहते रहे कि मुख्यमंत्री का बिलासपुर में रोड शो नहीं होता तो शराब से मरने वाले कई की जान बच सकती थी ।

मुख्यमंत्री के रोड शो की तैयारी में पूरा प्रशासन लगा रहा उधर लोफंदी में शराब पीकर तबियत गंभीर होने को प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया ।इस कारण 9लोगों की मौतें हुई।कांग्रेस नेताओं के आरोप को प्रशासन ने न तो गंभीरता से लिया और न ही मरने वाले पीड़ितों को मुआवजा देने पर । कांग्रेस विरोध स्वरूप सिर्फ पद यात्रा की घोषणा करके चुप बैठ गई।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

* बिलासपुर नगर निगम  में भाजपा की जीत हुई तो पार्टी और संगठन में अमर अग्रवाल का और बढ़ेगा कद,नगर निगम और 5 विधानसभा में रहेगा दखल*

Wed Feb 12 , 2025
70 वार्डो में विकास कार्य कहां होंगे यह अमर अग्रवाल तय करेंगे बिलासपुर। नगर निगम में चुनाव सम्पन्न हो गए । महापौर और 70 पार्षदों में किस पार्टी का जलवा रहेगा यह तो 15 फरवरी को नतीजे आने के बाद स्पष्ट होगा लेकिन शहर विधायक अमर अग्रवाल ने निगम चुनाव […]

You May Like

Breaking News