सोलापुर, 14 अक्टूबर 2025: एनटीपीसी सोलापुर में दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को वरिष्ठ अधिकारियों के लिए संचार कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावी संवाद व मीडिया प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यशालाका संचालन सैय्यद रबी हाशमी, निदेशक, प्रेस सूचना ब्यूरो (मुंबई) तथा जयादेवी पुजारी स्वामी, उपनिदेशक, प्रेस सूचना ब्यूरो (मुंबई) द्वारा किया गया। दोनों वक्ताओं ने प्रतिभागियों के साथ जनसंचार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर, अपने अनुभव साझा किए।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को फेक न्यूज़ की पहचान एवं सत्यापन, प्रभावी मीडिया संचार, सकारात्मक जनसंपर्क रणनीति और मॉक प्रेस कॉन्फ्रेंस जैसे अभ्यासों के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने समूह गतिविधियों और चर्चा सत्र में सक्रिय भागीदारी कर प्रभावी संवाद के विविध आयामों को समझा।कार्यक्रम का शुभारंभ एम. के. बेबी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि, आज के युग में प्रभावी संवाद केवल एक प्रबंधन कौशल नहीं, बल्कि संगठनात्मक सफलता का महत्वपूर्ण आधार है।”
इस अवसर पर सुभाष एस. गोखले, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं राख तालाब प्रबंधक) सहित सभी विभागाध्यक्षों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कीं। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
<



