रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने जताई नाराजगी

*बिलासपुर में सांसदों की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित*

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल अंतर्गत बिलासपुर रेलवे परिसर में माननीय संसद सदस्यों की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने की।

बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश जांगड़े, माननीय सांसद श्री चिंतामणि महाराज, माननीय सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद, सांसद प्रतिनिधिगण, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने रेलवे प्रशासन की प्रशासनिक जवाबदेही में कमी तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय के अभाव को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रेलवे जैसी जनसेवा से जुड़ी संस्था में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं समयबद्ध निर्णय अनिवार्य हैं।

श्री साहू ने बिलासपुर पार्सल कार्यालय में अनियमितताओं, बुधवारी बाजार से जुड़े लंबित प्रकरण, सिरगिट्टी क्षेत्र में नगर निगम से संबंधित एनओसी की समस्या, कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेलवे लाइन, तिफरा–सिरगिट्टी एवं व्यापार विहार क्षेत्र की कनेक्टिविटी जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों की सुविधाओं, बुधवारी बाजार में व्यापारियों को आवश्यक सहूलियत, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की स्थिति, नई रेलवे परियोजनाओं की प्रगति, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं तथा स्टेशनों पर यात्रियों की मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

इसके अतिरिक्त बिल्हा–पेंड्रा मार्ग पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव, बिलासपुर में पूर्व में हुई रेलवे दुर्घटनाओं, बिलासपुर–अयोध्या एवं बिलासपुर–आबू रोड के लिए नई यात्री ट्रेन सेवाओं, तथा स्टेशनों में अवैध पार्किंग शुल्क वसूली जैसे गंभीर मुद्दों पर भी उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी मांगें रखीं।

बैठक के दौरान रेलवे से जुड़े विकासात्मक कार्यों, यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने रेलवे अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी विषयों पर शीघ्र, ठोस एवं परिणामोन्मुख कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम यात्रियों एवं व्यापारिक वर्ग को वास्तविक राहत मिल सके।

[

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ग्राम झलियापुर में आयोजित 11 कुण्डीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में हुए शामिल

Fri Jan 23 , 2026
मुंगेली ।केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने जिला मुंगेली के ग्राम झलियालपुर में भगवान शिव की कृपा प्राप्ति हेतु आयोजित 11 कुण्डीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में सहभागिता की। इस पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11 कुण्डों में विधिवत आहुतियों […]

You May Like

Breaking News