* बिलासपुर नगर निगम  में भाजपा की जीत हुई तो पार्टी और संगठन में अमर अग्रवाल का और बढ़ेगा कद,नगर निगम और 5 विधानसभा में रहेगा दखल*

70 वार्डो में विकास कार्य कहां होंगे यह अमर अग्रवाल तय करेंगे

बिलासपुर। नगर निगम में चुनाव सम्पन्न हो गए । महापौर और 70 पार्षदों में किस पार्टी का जलवा रहेगा यह तो 15 फरवरी को नतीजे आने के बाद स्पष्ट होगा लेकिन शहर विधायक अमर अग्रवाल ने निगम चुनाव में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव संचालन का काम अपने हाथों लेकर जिस तरह चुनावी प्रबंधन किया है उससे निगम में भाजपा का बहुमत आ जाता है तो भाजपा संगठन और सरकार में अमर अग्रवाल का प्रभाव निश्चित रूप से बढ़ेगा । यह भी स्पष्ट है कि नगर निगम में शहर सरकार का रिमोट अमर के हाथों ही होगा। इससे भी अहम बात यह कि निगम के 70 वार्ड जो बिलासपुर ,बिल्हा,तखतपुर,बेलतरा और मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में आते है ,के वार्डो में निगम के फंड से विकास कार्यों के लिए अमर अग्रवाल की ही चलेगी । एक तरह से नगर निगम के बहाने विधायक अमर अग्रवाल बिलासपुर समेत 5 विधानसभा को अपने हिसाब से देखेंगे। नगर निगम में भाजपा सत्ता में आती है तो निगम आयुक्त के तेवर पर भी असर पड़ेगा अन्यथा एक साल से तो वे महापौर का फोन तक नहीं उठाए। सामान्य सभा की बैठक भी शायद अब निर्धारित समय पर होते रहेंगे। विधायक अमर अग्रवाल नगर निगम में अब अपने समर्थकों को एल्डरमैन भी बनायेंगे।

महापौर के दावेदार और निगम के नेता प्रतिपक्ष रहे अशोक विधानी को भी एल्डरमैन का मौका मिल सकता है । पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत चूंकि अब खाली हो गए है इसलिए उन्हें भी एल्डरमैन का मौका दिया जा सकता है लेकिन ये सब विधायक अमर अग्रवाल की मर्जी पर निर्भर करता है ।

साय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने के बाद भी विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर में भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र बनाने के लिए मुखिया के रूप में जिन बातों को घोषणा पत्र में शामिल किया है उसका असर प्रदेश भर के नगरीय निकाय चुनाव में यदि दिखता है और भाजपा के पक्ष नतीजे आते है तो अमर अग्रवाल का प्रदेश भाजपा में दबदबा और प्रभावी हो जाएगा ।

ऐसे में नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव की भूमिका प्रभावित होगी?यह बड़ा सवाल होगा जो सत्ता के इर्द गिर्द उठता रहेगा । नगर निगम के ऐसे 32 वार्ड जो बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक,तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और मस्तुरी के छाया विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी के निर्वाचन क्षेत्र में आते है उन वार्डो में पहले तो यह देखना है कि भाजपा कितने में पार्षद चुनाव जीत कर आती है फिर संख्या के आधार पर विकास कार्यों और मेयर इन कौंसिल में जगह मिलेगी ।

यह सब निर्णय लेने में निश्चित ही अमर अग्रवाल का बड़ा दखल होगा । एक बात तो स्पष्ट है कि प्रदेश मंत्रिमंडल में अभी तक जगह नहीं मिलने पर श्री अग्रवाल की रणनीति सब्र और संतोष करने की रही है लेकिन नगरीय निकायों के चुनाव में यदि बेहतर सफलता पार्टी को मिलती है तो श्री अग्रवाल निश्चित तौर पर भाजपा के रणनीति कार और बेहतर प्रभावी नेताओं में सुमार हो जाएंगे और यह बिलासपुर के सेहत और विकास के लिए भी लाभदायक होगा ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोफन्दी में पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुशांत शुक्ला,दिए जांच के आदेश,दोषी कोई भी हो बक्शे नहीं जाएंगे*

Wed Feb 12 , 2025
बिलासपुर।ज़हरीली शराब के मामले में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने ग्राम लोफन्दी जाकर पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात कर पूरे मामले की जाँच करने के आदेश दिए ।अवैध शराब सेवन से हुए मौतों को लेकर विधायक सुशांत शुक्ला बहुत ही सख्त तेवर में नजर आए उन्होंने दोषियों पर त्वरित कार्रवाई […]

You May Like

Breaking News