जन समस्या एवं सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा

बिलासपुर। रविवार को सर्वदलीय एवं जन संगठनो की एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें लद्दाख के जन नेता सोनम वांगचुक की निशर्त रिहाई की मांग करते हुए उन पर से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की धारा हटाने एवं उन्हें तत्काल रिहा करने तथा लद्दाख की समस्याओं पर सभी पक्षों से बातचीत करने के लिए राष्ट्रपति के नाम से एक ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से कल 6 अक्टूबर को सौपा जाएगा।

सर्वदलीय मंच ने रेलवे क्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर पटाखे की दुकान लगाने बाबत ज्ञापन भी देने का निर्णय लिया है।

सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से एक आदिवासी मुख्यमंत्री के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

 बैठक में कांग्रेस नेता राकेश शर्मा ,अभय नारायण राय ,नंदकुमार कश्यप ,रवि बनर्जी, पवन शर्मा, एचडी पाइक ,अधिवक्ता शौकत अली ,मजहर खान, आसिफ भाभा, एसके जैन, डॉ राही, लल्लन सिंह आदि उपस्थित थे।

 

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिरनपुर हिंसा में बीजेपी बेनक़ाब हुई,सीबीआई रिपोर्ट ने किया खुलासा- शैलेश पांडेय

Mon Oct 6 , 2025
बीजेपी ने चुनाव में सांप्रदायिक कार्ड खेलकर वोटो का ध्रुवीकरण किया- बिलासपुर।बिरनपुर हिंसा और हत्याकांड में जब सीबीआई की चार्जशीट ने सभी खुलासे कर दिए है। मुंगेली में पत्रकार वार्ता लेते हुए बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने बताया कि किस प्रकार से बीजेपी का काला चेहरा उजागर हो […]

You May Like

Breaking News