हज़रत अली, अहले बैत और खानदान-ए-रसूल की सीरत पर हुई तकरीर, महिलाओं की मजलिस में बच्चों की तरबियत और शौहर के मुकाम पर बयान

 

बिलासपुर। उसकी देन कमेटी द्वारा मोहर्रम के अवसर पर आयोजित मजलिस एवं तकरीर कार्यक्रम के चौथे दिन दिल्ली से पधारे मुख्य वक्ता प्रोफेसर मौलाना मुख्तार अशरफ ने हज़रत अली और अहले बैत की फ़ज़ीलत, उनके किरदार तथा इस्लाम के लिए उनकी कुर्बानियों पर विस्तार से बयान किया। उन्होंने कहा कि हज़रत अली की पूरी ज़िंदगी इंसाफ, इल्म, सब्र और इंसानियत का बेहतरीन नमूना है। अहले बैत की सीरत से समाज को मोहब्बत, भाईचारे और नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

वहीं महिलाओं की विशेष मजलिस में अलीमा फ़ाज़िला महशर जहाँ ने बच्चों की बेहतर तरबियत, माता-पिता की जिम्मेदारियों और परिवार में शौहर के मुकाम पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि एक नेक और शिक्षित समाज की बुनियाद घर से शुरू होती है, इसलिए बच्चों की परवरिश इस्लामी अख़लाक और अच्छे संस्कारों के साथ की जानी चाहिए।

उन्होंने हज़रत अली, बीबी फ़ातिमा ज़हरा, हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम तथा उम्मुल मोमिनीन हज़रत ख़दीजतुल कुबरा की ज़िंदगी के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि हज़रत ख़दीजा ने अपने किरदार, त्याग, सहयोग और ईमानदारी से पूरी उम्मत की महिलाओं के लिए आदर्श प्रस्तुत किया है। वहीं हज़रत फ़ातिमा की सादगी, सब्र और पारिवारिक जीवन आज भी महिलाओं के लिए अनुकरणीय है।

मजलिस में उपस्थित महिलाओं को पारिवारिक जीवन में आपसी सम्मान, बच्चों की सही परवरिश और दीन की शिक्षाओं को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं अकीदतमंदों ने शिरकत कर तकरीर से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर फरहान बक्स, हसनैन अली, जियाउद्दीन प्यारे, इकराम भईया, अदनान अली, शाहिद लालखादान, शाहिल शेख, अब्दुल कलीम, मोहम्मद अली, अब्दुल रज्जाक बड़े, इंसान अली बब्बू, आदिल भाई, असद, अब्दुल रशीद, रिजवान शानू, ज़ैद, वसीम बक्स, हाजी कादिर, हाजी निशार, हाजी जफर, खालिद भाई (सिटी मैन टेलर), प्यारू भाई, अबरार भाई, आरिफ बेग, शेख निजामुद्दीन, मिर्जा वसीम बेग शबाब अली, शाहिद सहित कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।, यह जानकारी कमेटी के संयोजक शेख नजीरुद्दीन ने दी।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य निर्माण के 25 साल बाद भी रायपुर के अलावा अन्य शहरों का विकास आधा अधूरा 

Sun Jun 21 , 2026
क्या छत्तीसगढ़ की स्थिति पश्चिम बंगाल की तरह हो जाएगी जहां कोलकाता के अलावा कोई भी महानगर नहीं बिलासपुर में 4 सी श्रेणी का एयरपोर्ट उत्तर छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बिलासपुर 21 जून हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने पिछड़ेपन को उलट कर सर्वांगीण विकास के नाम […]

You May Like

Breaking News