बिरनपुर हिंसा में बीजेपी बेनक़ाब हुई,सीबीआई रिपोर्ट ने किया खुलासा- शैलेश पांडेय

बीजेपी ने चुनाव में सांप्रदायिक कार्ड खेलकर वोटो का ध्रुवीकरण किया-

बिलासपुर।बिरनपुर हिंसा और हत्याकांड में जब सीबीआई की चार्जशीट ने सभी खुलासे कर दिए है। मुंगेली में पत्रकार वार्ता लेते हुए बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने बताया कि किस प्रकार से बीजेपी का काला चेहरा उजागर हो चुका है और दो बच्चों की लड़ाई और फिर वो दो परिवारों की लड़ाई बनी और फिर उसको दो समुदाय की लड़ाई बना दिया गया और सीबीआई ने खुलासा किया कि इस लड़ाई में किसी प्रकार का राजनीतिक षड्यंत्र नहीं था,बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में डिप्टी सीएम  अरुण साव  ने और उनके नेताओं ने किस प्रकार से बिरनपुर हत्याकांड को राजनीतिक रूप दिया और विधानसभा चुनाव में इसको मुद्दा बनाया और ग़लत तरीक़े से प्रदेश की जनता के सामने लाया गया,बीजेपी का चेहरा उजागर सीबीआई की रिपोर्ट ने कर दिया है और आज ये साफ़ हो गया है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार की कार्यवाही निष्पक्ष थी और कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं किया गया।कांग्रेस पार्टी बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान डिप्टी सीएम  अरुण साव  से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांग करती है और उनसे ये अपेक्षा करती है कि जनता के सामने जो उन्होंने और उनके पार्टी के वरिष्ठ और सभी नेताओं ने जो झूठ परोसा था उसके लिए प्रदेश की जनता से माफ़ी भी मांगे।

उन्होंने कहा बीजेपी जब भी चुनाव आता है तो वर्ग विशेष को टारगेट करके वोटो का ध्रुवीकरण करती आई है और बीरानपुर हत्याकांड को भी बीजेपी ने सप्रदायिक रूप दिया और उस आग को भड़काया जिससे उनको वर्ग विशेष का वोट मिल सके।जबकि तक्कालीन सरकार की कार्यवाही निष्पक्ष थी,ख़ुद बीजेपी की सरकार ने सीबीआई की जाँच की घोषणा विधानसभा में किया था और उनकी ही सरकार की जाँच ने इस घटना से पर्दा हटाया और खुलासा किया।

बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने इस बात को साफ़ किया,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर इस पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया और इसमें मुंगेली के प्रभारी  आलोक सिंह,ज़िला अध्यक्ष  घनश्याम वर्मा और नगर अध्यक्ष  रोहित शुक्ला, हेमेन्द्र गोस्वामी,श्याम जायसवाल,उर्मिला यादव,दिलीप बंजारे,अरविंद वैष्णव,स्वतंत्र मिश्रा और अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।पत्रकार वार्ता में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष  घनश्याम वर्मा ने किया और आभार शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्र ने किया।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध कबाड़ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से 05 टन 02 क्विंटल कबाड़ कीमती 90000 रू. के साथ ट्रक वाहन जब्त  

Mon Oct 6 , 2025
– नाम आरोपीः- 1.संतोष रजक पिता इतवारी लाल रजक उम्र 41 वर्ष सा चांटीडीह पठान पारा सरकंडा 2. सौकत खान पिता लियाकत खान उम्र 34 साल पता-खंडोवापारा रतनपुर थाना रतनपुर, बिलासपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में हो रही चोरियों पर अंकूश लगाने एवं अवैध करोबार करने […]

You May Like

Breaking News