भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री  लालबहादुर शास्त्री  की 60 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बिलासपुर । कल 11 जनवरी 2026 को प्रातः 10:30 पर महान भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. लाल बहादुर शास्त्री  की समाधि स्थल विजय घाट पर जाकर “”जय जवान-जय किसान”” के उद्घोषक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री  की 60 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करने शास्त्री परिवार के सभी सदस्यों पूर्व केंद्रीय मंत्री  अनिल शास्त्री ,भाभी मंजू शास्त्री,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुनील शास्त्री ,भाजपा के प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सचिव,पूर्वमंत्री वरिष्ठ विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह,पूर्व विधायक आदर्श शास्त्री,मुदित शास्त्री,समीर शास्त्री व परिवार जनो के साथ छत्तीसगढ़ से पूर्व विधायक,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,डॉक्टर उषा किरण बाजपेयी अध्यक्ष नारी शक्ति,सर्वेश त्रिवेदी,कंचन त्रिवेदी,स्वर्णिका त्रिवेदी,चन्द्र सौम्य बाजपेयी छत्तीसगढ़ ने पुष्पांजलि अर्पित की ।

चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि जब देश में खाद्य संकट का दौर आया शास्त्री जी ने एक वक़्त भोजन करना छोड़ दिया एवं देश की जनता से सप्ताह में एक दिन उपवास रखने का आव्हान किया।

उन्होंने प्रधान मंत्री आवास के ख़ाली पड़े हिस्से में बैल बुलवाकर ख़ुद जुताई करवाई गेहूँ की बोनी की उनके बोए गये गेहूँ की बालियाँ आज भी संग्रहालय में सुरक्षित रखी है ऐसे थे भारत के सहज,सरल,ईमानदार,चरित्रवान,भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री  की समाधी विजय घाट में दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता जी सहित देश भर से पधारे प्रतिनिधियों,श्रद्धालुओं ने भी विजय घाट में श्रद्धांजलि अर्पित की।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

*8 शिक्षकों का भार सरकार नहीं उठा पायी तो 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया— शैलेष पांडेय

Mon Jan 12 , 2026
स्वामी आत्मानंद के मासूम बच्चों के भविष्य कलेक्टर और डीईओ भी नहीं बचा पाए- बीजेपी सरकार स्वामी आत्मानंद योजना की लोकप्रियता से खुश नहीं है   बिलासपुर।  पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस शासन की सबसे लोकप्रिय योजना जिसने हज़ारों ग़रीब और मध्यम वर्ग के […]

You May Like

Breaking News