
बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव पर फिर भी यात्री बढ़ रहे
बिलासपुर, 3 अगस्त । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कलेक्टर जो बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी हैं ,से मांग की है कि एयरपोर्ट में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को तुरंत हस्तक्षेप करके दूर किया जाए। गौर तलब है कि एयरपोर्ट के अंदर की एकमात्र कैंटीन 2 महीने से बंद पड़ी है एयरपोर्ट के बाहरी हिस्से में एक छोटी कैंटीन और टॉयलेट बनाने की योजना 3 साल से लंबित है जिस टैक्सी कंपनी को ठेका दिया गया है उसकी गाड़ी उपलब्ध नहीं रहती परंतु अन्य प्राइवेट ऑटो और टैक्सी को अंदर आने से रोका जाता है कुल मिलाकर बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट बिलासपुर में बुनियादी सुविधाओं का टोटा है फिर भी यहां यात्री लगातार बढ़ रहे हैं जो बताता है के क्षेत्र में एयरपोर्ट और हवाई सुविधा की कितनी मांग है।
छत्तीसगढ़ सरकार के स्वामित्व वाले बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में राज्य सरकार के द्वारा प्रभारी अधिकारी कलेक्टर बिलासपुर को बनाया गया है। क्योंकि कलेक्टर बिलासपुर व्यस्त रहते हैं इसलिए बिलासपुर नगर निगम के कमिश्नर को एयरपोर्ट में कार्य करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया। हालांकि नगर निगम कमिश्नर की व्यस्तता भी कलेक्टर से कहीं काम नहीं है और खासकर मानसून के महीने में जगह-जगह जल भराव होने के कारण उनके पास एयरपोर्ट में कार्य करने या देखने का समय उपलब्ध होना कठिन है। इन सब स्थितियों के कारण बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट मैं बुनियादी सुविधाओं का अभाव चरम पर पहुंच गया है। डायमंड होटल के द्वारा चलाई जा रही कैंटीन दो माह से बंद है एयरपोर्ट भवन के बाहर एक छोटी कैंटीन और टॉयलेट जिससे कि लेने जाने वाले और छोड़ने जाने वालों को चाय पानी और टॉयलेट की सुविधा मिल सके वह स्वीकृत होने के बाद भी अब तक बनकर तैयार नहीं हुई है। कुल मिलाकर यात्री एक गिलास पानी के लिए भी तरस जाए यह स्थिति है। टैक्सी का ठेका जिस कंपनी को दिया गया है वह कंपनी अपनी गाड़ियां तो एयरपोर्ट पर रखती नहीं परंतु इसके कारण अन्य प्राइवेट टैक्सी और ऑटो को एयरपोर्ट तक अंदर आने नहीं दिया जाता।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कलेक्टर बिलासपुर से मांग की है कि वह व्यक्तिगत रूप से इस अव्यवस्था को दूर करने के लिए दखल दें। न केवल डिपार्चर हाल की कैंटीन को पुनः चालू कराया जाए बल्कि मुख्य भवन के बाहर बन रही छोटी कैंटीन और टॉयलेट का काम तुरंत पूरा करके उसे भी चालू कराया जाए। क्योंकि टैक्सी सर्विस देने में ट्रैवल कंपनी असफल है इसलिए सभी टैक्सी और ऑटो को अंदर तक आने की छूट दी जाए जिससे कि यात्रियों को अपनी सुविधा के हिसाब से वहां चुनने में आसानी हो।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से सर्वश्री अनिल गुलहरे रवि बनर्जी मजहर खान अशोक भंडारी संतोष पीपलवा प्रकाश बहरानी राघवेंद्र सिंह ठाकुर मनोज श्रीवास शिरीष कश्यप देवेंद्र सिंह ठाकुर मनोज तिवारी समीर अहमद बबला अमर बजाज शेख अल्फाज केशव गोरख रशिद बख्श चंद्र प्रकाश जायसवाल अकील अली मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sun Aug 3 , 2025
बिलासपुर। नंदी व गौमाता के सरंक्षण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई व तिफरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सावन के आख़िरी सोमवार को दोपहर 12 बजे कांवर यात्रा निकलेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व आमजनों की मौजूदगी रहेगी। यात्रा का समापन […]