नवरात्रि में समृद्धि फाउंडेशन ने  देवी आराधना को मानव सेवा से जोड़ते हुए विशेष सेवा अभियान चलाया

35 बेबी केयर किट, 102 भोजन बॉक्स और सड़क किनारे रहने वाली माताओं का सम्मान कर पंचभोग सेवा

बिलासपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर समृद्धि प्रयास एक पहल फाउंडेशन ने देवी आराधना को मानव सेवा से जोड़ते हुए विशेष सेवा अभियान चलाया। अभियान का शुभारंभ नन्हीं बालिका समृद्धि ठाकुर को मातारानी का स्वरूप मानकर उनके हाथों कराया गया।

डायरेक्टर नूतन ठाकुर और अध्यक्ष अभिषेक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित अभियान के तहत बिलासपुर के छत्तीसगढ़ में सिम्स अस्पताल में नवजात शिशुओं और उनकी माताओं के लिए 35 बेबी केयर किट वितरित की गईं। 17 अक्टूबर से शुरू अभियान में सड़क किनारे जीवनयापन करने वाले जरूरतमंदों और परिवारों तक 102 भोजन बॉक्स पहुँचाए गए।

अभियान के दौरान सड़क किनारे रहने वाली माताओं का सम्मान कर उन्हें पंचभोग अर्पित किया गया। फाउंडेशन ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर परिस्थिति में जीवनयापन कर रही माँ को समान आदर मिलना चाहिए।

सेवा गतिविधियों में डायरेक्टर नूतन ठाकुर, अध्यक्ष अभिषेक सिंह ठाकुर और टीम सदस्य अमन साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं इस सेवा अभियान के अंतर्गत स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन जरूरतमंदों तक पहुँचाने में टीम सदस्य श्रीमती सुषमा साहू का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सेवाभाव और सहयोग ने इस मानवीय पहल को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

फाउंडेशन के अनुसार, समाजसेवा का उद्देश्य केवल सहायता पहुँचाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के आत्मसम्मान को बनाए रखते हुए उन्हें अपनापन और सहयोग देना है।

फाउंडेशन ने इन गतिविधियों को त्योहार तक सीमित न रखकर जरूरतमंद बच्चों, माताओं, परिवारों और वंचित वर्गों तक निरंतर सहयोग पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

 अभियान का संदेशः “माँ की आराधना मंदिर में भी है और उस माँ के सम्मान में भी, जो कठिन परिस्थितियों में सड़क किनारे अपना जीवन बिता रही है।”

फाउंडेशन ने नागरिकों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों से इस मानवीय पहल से जुड़

ने की अपील की है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्वजों की पूजा के साथ कूर्मि परिवार दर्शन समारोह का हर घर न्यौता

Mon Oct 19 , 2026
बिलासपुर,सेमरताल – आज दिनांक 18 अक्टूबर को ग्राम सेमरताल में कूर्मि परिवार के प्रत्येक घर कुल देव एवं देवस्वरुप पूर्वजों की तस्वीर लेकर संगीत, कीर्तन गाते हुए झाँकी निकाली गई, जिसमें कूर्मि परिवार दर्शन समारोह के आयोजन प्रमुख इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई, संयोजक यदुनंदन, अनिल वर्मा, संपादक मंडल के ओमप्रकाश […]

You May Like

Breaking News