काव्यभारती का भव्य बसंत उत्सव 26 जनवरी को,संस्थापक मनीषदत्त को करेंगें स्मरण

*आयोजन का 49वाँ वर्ष*

*कलाकारों,सेनानी परिवार का सम्मान*

*बिलासपुर । काव्यभारती कला संगीत मण्डल का बसंत उत्सव का आयोजन दिनांक 26 दिन सोमवार को स्थानीय विकाश नगर 27 खोली स्थित बाजपेयी परिषद में प्रातः 11-00 बजे बसंत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया है उक्त जानकारी देते हुये संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया की वर्ष 1978 के संस्थापक कला मनीषी “मनीष दत्त दादा” ने जिस पौधे को रोपा था संस्था के सदस्य उन्हें स्मरण करते हुये आज बसंत उत्सव का 49 वाँ वर्ष पूर्ण करेंगे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सर्व प्रथम ध्वजारोहण अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम उन्हें भी स्मरण करते हुये इस बार बसंत पंचमी पर्व पर देश भक्ति बसंत गीत वीरों का कैसा हो बसंत,आ रही हिमालय से पुकार,मेरा रंग दे बसंती चोला आदि गीतों की प्रस्तुति होगी ।

बसंत उत्सव का यह आयोजन स्थानीय बाजपेयी परिषद विकास नगर 27 खोली में 26 जनवरी की प्रातः 11-00 बजे आयोजित किया गया है कार्यक्रम ठीक प्रातः 11 से 11-15 बजे ध्वजारोहण,माँ सरस्वती,भारत माता पूजन,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण,संस्थापक स्व दादा मनीष दत्त  को पुष्पांजलि स्मरण के बाद प्रातः 11-15 बजे से 12-30 बजे तक काव्य भारती के कलाकारों,सेनानी परिवार द्वारा देश भक्ति के गीत एवं स्थानीय कवियों द्वारा रचित बसंत गीतों का गायन,बच्चों द्वारा नृत्य,अभिनय की प्रस्तुति संस्था के कलाकार सविता कुशवाहा,डॉ किरण बाजपेयी,निवेदिता सरकार,अजिता,डॉ चंदना मित्रा,डॉ शकुंतला जितपुरे आदि बहनो की सुरमधुर प्रस्तुति होगी साथ ही स्काउट गाइड बच्चों का एवं कलाकारों को सम्मानित किया जावेगा दोपहर 12-30 बजे एक साथ भोजन,प्रसाद का आनंद लेंगें ।

श्री बाजपेयी सहित संस्था के वरिष्ट सदस्य डॉ विजय सिन्हा,एस भारतीयन,डॉ प्रभाकर पांडेय,चन्द्र शेखर बाजपेयी,महेश श्रीवास,डॉ सुप्रिया भारतीयन,डॉ रत्ना मिश्रा,वैभव गुलहरे,अखिलेश बाजपेयी ने  नगर के कला प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या शामिल होने और अगर सम्भव हो तो पीले परिधान में पधारनें का अनुरोध किया है ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के सभी 6 विस में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने नए अध्यक्षों को मिला टास्क,नवनियुक्त अध्यक्षों महेंद्र गंगोत्री और सुधांशु मिश्रा ने ली शपथ और पदभार संभाला 

Wed Jan 21 , 2026
नवनियुक्त अध्यक्षों महेंद्र गंगोत्री और सुधांशु मिश्रा ने ली शपथ और पदभार संभाला  पूर्व सी एम भूपेश बघेल को छोड़ प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता हुए शामिल बिलासपुर। बुधवार का दिन कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल रहा । अवसर था जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के नव […]

You May Like

Breaking News