जिले के सभी 6 विस में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने नए अध्यक्षों को मिला टास्क,नवनियुक्त अध्यक्षों महेंद्र गंगोत्री और सुधांशु मिश्रा ने ली शपथ और पदभार संभाला 


नवनियुक्त अध्यक्षों महेंद्र गंगोत्री और सुधांशु मिश्रा ने ली शपथ और पदभार संभाला

 पूर्व सी एम भूपेश बघेल को छोड़ प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता हुए शामिल

बिलासपुर। बुधवार का दिन कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल रहा । अवसर था जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के नव नियुक्त जिलाध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह का । कांग्रेस भवन में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही पूरे जिले एवं शहर के हर बूथ से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता समारोह में शामिल होने पहुंचे। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने नवनियुक्त अध्यक्षों को जिले के सभी 6 विधानसभा सीटों में कांग्रेस की जीत का टास्क देते हुए पार्टी की बेहतरी के लिए जी जान से जुट जाने का आव्हान किया ।

पिछले एक दशक बाद कांग्रेस भवन का कायाकल्प करने के बाद दोनों अध्यक्षों का शपथ समारोह के रूप में पहला कार्यक्रम था जिसमें इतनी तादाद में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी कि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के बाहर लगे स्क्रीन में समारोह और नेताओं के उद्बोधन को देखा और सुना ।

कार्यक्रम में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव एवं जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर होगी सख्त कार्रवाई” – सुधांशु मिश्रा

नव नियुक्त शहर जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करना होगा।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा – “अगर कोई पार्टी के खिलाफ जाकर कोई गतिविधि करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने में मैं बिल्कुल भी संकोच नहीं करूंगा, चाहे वह कितना ही बड़ा व्यक्ति क्यों न हो।”

“कांग्रेस को आगे बढ़ाने का संकल्प” – महेंद्र गंगोत्री

नव नियुक्त ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे ।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

शपथ समारोह में  उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई दी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत जीत दिलाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करना जरूरी है।

कांग्रेस भवन में दिखा गजब का  जोश और उत्साहशपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस भवन में भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह जोश, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बन गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद मेकलाउड,पूर्व विधायक सिया राम कौशिक,शैलेश पांडेय,निवृतमान अध्यक्ष विजय केशरवानी,विजय पांडेय समेत जिले भर के पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद थे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिशा समिति की बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की,स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल, शिक्षा, सड़क विकास पर दिए विशेष जोर

Wed Jan 21 , 2026
*मनरेगा के तहत स्वीकृत सभी कार्य और भुगतान 31 मार्च तक करलें पूर्ण* *पीएम-जनमन के तहत बन रहे सड़कों की गुणवत्ता जांच कराने कलेक्टर को दिए निर्देश* *शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रुप से करें आमंत्रित*  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 21 जनवरी 2026/सांसद लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर तथा केन्द्रीय […]

You May Like

Breaking News