आई ज़ी तिराहा में भारत रत्न, महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा स्थापित की जाये फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स, जिला समिति ने निगम आयुक्त कों ज्ञापन सौप कर रखी मांग 

 

बिलासपुर।फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स, छत्तीसगढ़, जिला समिति बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद गणेश रजक भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपत हुए मांग की कि नेहरू चौक के समीप आई.जी. तिराहे पर भारत रत्न, महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा स्थापित की जाए। साथ ही, वहां एक भव्य स्वागत द्वार का निर्माण कर मार्ग का नामकरण “अभियंता पथ” किया जाए।

आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल के प्रस्ताव की सराहना करते हुए प्रतिमा स्थापना पर अपनी सहमति व्यक्त की। उन्होंने इस दिशा में तत्काल समिति गठित कर प्रस्ताव को एम.आई.सी में प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अभियंताओं का योगदान राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय है और सर विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा युवा अभियंताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में फोरम के पदाधिकारी इंजी. राजीव नयन शर्मा, इंजी. आर. आर. सर्वे, इंजी. आर. के. मित्तल एवं इंजी. आर. के. सक्सेना उपस्थित रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसईसीएल मुख्यालय में अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का भव्य शुभारंभ,मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की 16 टीमें ले रही हैं प्रतियोगिता में भाग

Wed Oct 14 , 2026
बिलासपुर।एसईसीएल मुख्यालय की मेजबानी में 14 अक्टूबर 2026 को अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का स्व. श्री बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान, बहतराई, बिलासपुर में उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में एसईसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) श्री […]

You May Like

Breaking News