पत्नी,सास और साढू ने मिलकर की थी साहिल पाटले की हत्या,चार आरोपी गिरफ्तार

  *चकरभाठा में हुये ब्लाईंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

  *मृतक के रिश्तेदार सास, पत्नि, साढू व उसका दोस्त ही निकले हत्यारे, पारिवारिक कलह से तंग आकर षडयंत्र रचकर दिया घटना को अंजाम*

* बिलासपुर ।पति द्वारा शराब पीकर लगातार मारपीट करने से परेशान पत्नी ने अपनी मां ,जीजा व अन्य के साथ मिलकर  पति की हत्या कर दिए । पुलिस ने मृतक की पत्नी,सास समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विगत 17 जुलाई को घटना स्थल हिर्री माईन्स के पास थाना चकरभाठा में एक अज्ञात मृतक का शव पडा मिला था जिसकी शिनाख्त नही हो सकी थी। शरीर पर मिले चोंट के निशान से यह स्पष्ट था कि अज्ञात मृतक को प्राणघातक चोंट पहुॅचाकर हत्या की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुये  एस एस पी रजनेश सिंह द्वारा थाना चकरभाठा को तत्काल हत्या का प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिये गये थे जो थाना चकरभाठा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में अज्ञात शव की शिनाख्त व आरोपियों की पतासाजी हेतु ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम द्वारा *घटना स्थल के आसपास के करीब 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरे के फुटेज खंगाली गई व टेक्निकल इन्पुट एकत्र कर* घटना की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की गई। प्राप्त टेक्निकल इन्पुट के आधार पर ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात मृतक की शिनाख्त ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा  निवासी साहिल कुमार पाटले के रूप में की गई। तथा प्राप्त जानकारी के अनुसार कडी से कडी जोडते हुये सभी तथ्यो को खंगालते हुये अज्ञात आरोपियो की पहचान की गई।

मामले की जांच पर पाया गया कि मृतक साहिल पाटले व आरोपियाॅ वर्षा खुंटे ने प्रेम विवाह किया था। मृतक शराब पीने का आदी था और अपनी पत्नि वर्षा को शराब के नशे में मारता पिटता था  वर्षा उपरोक्त घटना अपनी माॅ सरोजनी को बताती थी तब वर्षा और सरोजनी ने राजाबाबू खूंटे व विकास आदिले के साथ मिलकर  साहिल पाटले की हत्या की योजना बनायी और 01 लाख रू मृतक की हत्या करने के एवज में देने की बात की गई थी, एडवांस 08 हजार रू सरोजनी ने राजाबाबू को दिया था।

घटना दिनाॅक को आरोपी राजाबाबू और विकास  साहिल के साथ पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 11 बी.जे. 1748 से घटना स्थल हिर्री माइन्स में जाकर शराब पीये जब साहिल को नशा हो गया तब पास पडे पत्थर से राजाबाबू और विकास ने मिलकर सिर पर वार कर पूर्व नियोजित घटना को अंजाम दिया व मृतक की पहचान छुपाने की नियत से मृतक के चेहरे पर कई बार वार कर घटना स्थल से फरार हो गये।मामले की जांच पर षडयंत्र पूर्वक हत्या जैसी जघन्य घटना को अंजाम देने वाले आरोपीगण श्रीमती सरोजनी खुंटे, वर्षा खुंटे राजाबाबू खुंटे व विकास आदिले से पुछताछ में अपना-अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया है जिन्हे  न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्रवाई में शामिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू.  अनुज कुमार , उप पुलिस अधीक्षक चकरभाठा रशमीत कौर चावला *निरीक्षक* उत्तम साहू, अजरउद्दीन सउनि जीवन जायसवाल ,प्र. आर. निर्मल सिह, अमर चन्द्रा, आतिश पारिक, देवमुन सिंह पुहुप *आर.* विकास राम, नवीन एक्का, मुकेश वर्मा, प्रेम सुर्यवंशी, अविनाश कश्यप, महादेव कुजुर, रवि यादव, निखील राॅव जाधव, विरेन्द्र गंवर्ध, अभिजीत डाहिरे, भागवत चंद्राकर, सतपुरन जांगडे, राकेश साहू की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा सराहना एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

*नाम गिरफ्तार आरोपी –

01. श्रीमती सरोजनी खुंटे पति दिलीप खुंटे उम्र 38 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा

02. श्रीमती वर्षा खुंटे पति साहिल पाटले उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा, हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी

03. राजाबाबू खुंटे पिता अश्वनी खुंटे उम्र 24 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा

04. विकास आदिले पिता विजय आदिले उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा  हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी

*बरामद सामग्री:-*

01. बजाज पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 11 बी.जे. 1748

02. घटना में प्रयुक्त पत्थर।

03. आरोपियो के मोबाईल फोन 04 नग

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक ,मोबाइल:- 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्मी के सिपाही से 3 लाख रू की धोखाधड़ी,आरोपी पूर्व सिपाही की मां गिरफ्तार

Thu Jul 24 , 2025
मल्टी मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट में काम करने माइक्रोसाफ्ट कंपनी का लायसेंस दिलाने के नाम पर ली थी राशि   बिलासपुर।  सेना के एक पूर्व सिपाही द्वारा अपने परिचित सेना के एक जवान से माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का लायसेंस दिलाने प्रलोभन देकर 3 लाख रुपए वसूल लिए। पीड़ित द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए […]

You May Like

Breaking News