
बिलासपुर (CGN 36) । उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शाम बिलासपुर प्रेस क्लब के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया । इस मौके पर उन्होंने बिलासपुर प्रेस क्लब के गौरवमयी इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि अभी तो प्रेस क्लब के नवीनीकरण के लिए 31 लाख रुपए दिए गए लेकिन आगे भी प्रेस क्लब के लिए जो भी जरूरतें होगी उसे पूरा करने का वे प्रयास करेंगे ।
श्री साव ने कहा कि बिलासपुर के पत्रकार साथी अब प्रेस क्लब के सुसज्जित भवन में बैठकर समाचार लेखन का कार्य अच्छे से संपादित कर सकेंगे ।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न होने के बाद नई कमेटी ने उनसे मिलकर प्रेस क्लब के रिनोवेशन के लिए लंबित आवेदन को मंजूर करने का आग्रह किया जिस पर एक सप्ताह के भीतर ही 30 लाख रुपए की स्वीकृति देकर नगर निगम से कार्य संपन्न कराया गया। बिलासपुर प्रेस क्लब को बेहतर पहचान देने और उसका नाम ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले अनेक वरिष्ठ पत्रकार आज यहां मौजूद है । उनका योगदान अविस्मरणीय और काफी महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर बेल तरा के विधायक सुशांत शुक्ला ने भी बिलासपुर के पत्रकारों और बिलासपुर प्रेस क्लब के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि उम्मीद है पत्रकार साथी आगे भी बिलासपुर के विकास को लेकर सजग प्रहरी के रूप में अपने दायित्व को निभाते रहेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्री साव और विधायक सुशांत शुक्ला का बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ,सचिव संदीप करिहार,उपाध्यक्ष किशोर सिंह ,कोषाध्यक्ष विजय कांति तिवारी,सहसचिव गंगवानी समेत कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने फूल मालाओं से स्वागत किया । स्वागत भाषण अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने दिया । आभार सचिव संदीप करिहार ने किया । कार्यक्रम पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री साव और विधायक शुक्ला ने प्रेस क्लब भवन पहुंचकर फीता काटते हुए सुसज्जित प्रेस क्लब को कार्यकारिणी को समर्पित करने के बाद प्रेस क्लब का अवलोकन किया ।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Tue Apr 14 , 2026
बिलासपुर । जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक पटवारी को गंभीर आरोपों के आधार पर निलंबित किए जाने के बाद महज एक सप्ताह में ही पुनः बहाल कर दिया गया, जिससे पूरे घटनाक्रम की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह लगने […]