
>बिलासपुर, – सेवा, संगठन और संस्कार के पथिक के रूप में सक्रिय वंदे मातरम मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन का नाम दिल्ली की संस्था शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान द्वारा महर्षि श्री अरबिंदो सम्मान के लिए के लिए चयनित किया गया है । यह सम्मान धर्म का पालन,समाज सेवा,प्रकृति का संवर्धन,संस्कृति का संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।
महेन्द्र कुमार जैन बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के एक बहुआयामी व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने सरकारी सेवा, सामाजिक संगठन, शिक्षा, श्रमिक हित, धार्मिक चेतना और योग के माध्यम से समाज में अनुकरणीय योगदान दिया है ।
-2 जनवरी 1956 को जन्मे श्री जैन सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर जल संसाधन विभाग में उप-अभियंता पद पर पदस्थ रहे और 31 जनवरी 2018 को सेवानिवृत्त हुए। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से 1977 में जुड़े तथा अभाविप में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर 1978-79: म.प्र. पॉलिटेक्निक छात्र संघ के प्रांताध्यक्ष बने। श्री जैन का 1991–2001 तक विद्या भारती से सक्रिय जुड़ाव रहा । वे सरस्वती शिशु मंदिर, यदुनंदन नगर के अध्यक्ष/व्यवस्थापक भी रहे।
श्री जैन 2007–से 2022 तक राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष/महामंत्री/संगठन मंत्री और भारतीय मजदूर संघ में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ,2010- 2018 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष :सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय
परिसंघ(भारतीय मजदूर संघ) रहे।
श्री जैन1997 – 1999 अध्यक्ष जैन सभा बिलासपुर, 2007 – 2012 अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन परिषद और भारतीय जैन संगठना में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे । श्री जैन वर्तमान में वन्दे मातरम् मित्र मंडल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष है।
69 वर्षीय महेन्द्र कुमार जैन ,जिनकी 2005 में बाई पास सर्जरी,डायबिटीज,ब्लड प्रेशर,थायराइड,सर्वाइकल स्पोंडलाइटिस,न्यूरोपैथी जैसी अनेक गंभीर बीमारियों के बाबजूद समाज एवं राष्ट्र के लिए कुछ करने का जज्बा, संगठन और समाज-संवर्धन का उत्कृष्ट उदाहरण है। वे युवाओं, कार्यकर्ताओं और सामाजिक नेताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने एक साधारण पृष्ठभूमि से असाधारण समाजसेवा का मार्ग चुना।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक ,मोबाइल:- 9827167176
Wed Jul 16 , 2025
बिलासपुर। पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं कार्यदक्ष करने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल बिलासपुर के द्वारा नया कंट्रोल रूम एवं डायल 112 कार्यालय का उद्घाटन किया गया। सिविल लाईन से आईटीएमएस बिल्डिंग कार्यालय तारबाहर में कंट्रोल रूम एवं डायल 112 […]